{"_id":"5da60c388ebc3e0148604be3","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly3803457174","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी नजर आयी तो कार्रवाई को तैयार रहे ईओ: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी नजर आयी तो कार्रवाई को तैयार रहे ईओ: मंडलायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मंगलवार को तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद व डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने जिले के अधिकारियों के साथ जन शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। शहर में गंदगी की शिकायत मिलने पर ईओ संजय तिवारी को तलब करते हुए निर्देश दिए कि तुरंत ही कूड़ा उठवाया जाए, वहीं पालिका में निरीक्षण के दौरान कागजी आंकड़ों में अंतर मिलने पर नाराजगी व्यक्त की।
संपूर्ण समाधान दिवस में मोहल्ला खंडसारी निवासी जफरुद्दीन, जमीरुद्दीन, मोहम्मद परवेज, सोनू ने शिकायत की कि मोहल्ले में कूड़े के ढेर लगे हैं। ऐसे में विभिन्न प्रकार की संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है, सफाई कर्मचारी झाड़ू तो कभी-कभी लगाने आते हैं, लेकिन कूड़ा नहीं उठाते है। मंडलायुक्त ने ईओ नगर पालिका संजय तिवारी को तलब करते हुए निर्देश दिए कि फरियादियों के साथ मौके पर जाकर कूड़े को तत्काल उठवाएं और शहर में कहीं भी गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए। मीरा सराय निवासी प्रेमा देवी ने शिकायत की कि उसका खेत गांव मीरा पट्टी पर है, खेत के पड़ोसी ने नक्शा के विरुद्ध रोड साइड भूमि पर कब्जा कर लिया है और उसको पीछे का खेत दे दिया है। मंडलायुक्त ने एसडीएम को टीम बनाकर पैमाइश करने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों की जांच कर समयबद्ध तरीके से निस्तारित करें। डीआईजी ने थाना अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का रजिस्टर लेकर आया करें। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस के बाद मंडलायुक्त ने नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण भी किया। इस दौरान मंडलायुक्त ने ईओ से कर्मचारियों की नियुक्ति के विषय में पूछा, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, वहीं पालिका की ओर से दिए गए आंकड़े भी अलग मिले। इस पर उन्होंने ईओ से नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी चेतावनी दी।