फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

यहां बनी वस्तुएं विदेशों में होंगी सप्लाई, बढ़ेगा जिले का मान: महेश

Sat, 28 Sep 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ओडीओपी) के तहत जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के तत्वावधान में बदायूं क्लब में दो दिवसीय उद्यम समागम कार्यक्रम शुक्रवार को शुरू हुआ, जिसका उद्घाटन नगरीय विकास मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने फीता काटकर व मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया। उन्होंने उद्योग विभाग की ओर से जारी पुस्तिका का विमोचन करने के साथ वहां पर लगे स्टालों का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन

नगरीय विकास मंत्री ने कहा कि जिस व्यक्ति के अंदर हुनर है, उसके लिए यह योजना बहुत ही लाभदायक है। यहां बनी वस्तुएं विदेशों में सप्लाई होंगी, तो जिले का नाम विश्व में रोशन होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वे शासन की योजनाओं का लाभ लेकर हस्तकला, शिल्पकला आदि से अच्छे व लाभप्रद उद्योग लगाकर अपने रोजगार को बढ़ावा दें।
विज्ञापन

बिल्सी विधायक आरके शर्मा ने कहा कि जरी-जरदोजी में कार्य को आगे बढ़ाने के लिए बैंकों की ओर से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ओडीओपी के तहत जरी जरदोजी कार्य के लिए शासन की ओर जिले को चुना गया है, यह बहुत ही सम्मान की बात है। केंद्र सरकार की ओर से आए नेकपाल सिंह ने कहा कि पूरे भारत में उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग जैस्मिन ने बताया कि ओडीओपी योजना के अंतर्गत 10 हजार से ज्यादा जरी जरदोजी के कारीगर जिले में काम कर रहे हैं। जरी जरदोजी के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए बैंकों द्वारा लोन भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में अधिक से अधिक लोग आकर लाभ उठाएं।

इस मौके पर एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी, एसडीएम सदर पारसनाथ, डीडीओ चंद्रशेखर, डीसी मनरेगा राम सागर यादव, बीएसए रामपाल सिंह राजपूत मौजूद रहे। संचालन रवींद्र मोहन सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed