फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

कप्तान साहब! हिदायत तो ठीक है पर व्यापारियों से कब्जे हटवाएगा कौन

Tue, 24 Sep 2019 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। शहर की बड़ी समस्याओं में शुमार अतिक्रमण कई नई दुश्वारियां खड़ी कर रहा है। कई इलाकों में हालात लगातार बदतर हो रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हिदायत तो कई बार देते हैं, लेकिन इस पर अमल नहीं होता। रविवार को उद्यमियों-व्यापारियों की मासिक गोष्ठी में एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने भी अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को हिदायत दी, कि वे अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण न करें, लेकिन इस बार भी लगता नहीं कि शहर के हालात सुधर पाएंगे। सोमवार को बाजार खुलने के बाद जब शहर के हालात देखे गए तो लगा ही नहीं कि इस बार भी दुकानदारों पर एसएसपी की हिदायत का असर होगा। शहर के मुख्य बाजारों में सोमवार को भी जनता अतिक्रमण से होने वाली परेशानियों से जूझती रही।
विज्ञापन

व्यापारियों, उद्यमियों की मासिक संगोष्ठी में हर महीने अतिक्रमण और जाम की समस्या उठती है। निस्तारण के तमाम दावे भी होते हैं, पर धरातल पर सुधार दिखता ही नहीं। इससे शहर दुर्दशा का शिकार हो रहा है। शहर के सुभाष चौक, पुराना बाजार, छह सड़का, घंटाघर, टिकटगंज, जोगीपुरा, रजी चौक, रोडवेज, प्राइवेट बस स्टैंड समेत कोई प्रमुख इलाका ऐसा नहीं है जो अतिक्रमण की गिरफ्त में न हो। अतिक्रमण की वजह से कई इलाकों में तो दिन भर भीषण जाम की समस्या बनी रहती है। कई स्थानों पर दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा करने के बाद अस्थायी रूप से सड़क को भी घेर लिया है। आम लोगों का भी कहना है कि अगर कप्तान साहब की हिदायत पर थोड़ा भी अमल हो तो कुछ सुधार दिखे।
विज्ञापन


तोताराम मार्केट
छह सड़का से गांधी ग्राउंड शिव मंदिर की ओर आने वाली रोड पर फुटपाथ कहीं नजर ही नहीं आते। दुकानदारों ने फुटपाथ पूरी तरह से घेर लिए हैं। इस रोड पर इलाहाबाद बैंक भी है। कई बार बैंक के सामने खड़े होने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहन सड़क तक घेर लेते हैं, जिससे यहां दिन में कई बार जाम लगता है। दुकानदारों ने न केवल दुकानों का सामान बाहर रखा है बल्कि कई जगह पर तो नाले पर पक्के स्लैब डाल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटाघर बाजार
शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार घंटाघर और आसपास अतिक्रमण की वजह से स्थिति बेहद खराब है। पास ही तहसील सदर कार्यालय होने के चलते इस इलाके में भीड़-भाड़ और भी ज्यादा रहती है। यहां अतिक्रमण की वजह से सड़कें संकरी हो गई हैं। इससे जाम लगा रहता है। चूना मंडी वाली सड़क पर तो दुकानदारों ने इस कदर सड़क घेर रखी है कि हद ही हो गई है। सड़क पर ही मैनेक्विन सजा रखे हैं, जिन पर कपड़ों को सजा लिया जाता है।

बाबूराम मार्केट
नाले-नालियों पर चबूतरा बनाकर अतिक्रमण करने के बाद दुकानदारों ने यहां फुटपाथ भी पूरी तरह से घेर लिया है। कश्मीरी चौक से एसके इंटर कॉलेज और एसके इंटर कॉलेज से रोडवेज की ओर जाने वाली रोड भयंकर अतिक्रमण की गिरफ्त में है। यहां भी सड़क संकरी हो गई हैं। कोई फुटपाथ पर टायर सजाए बैठा है तो कोई इंजन रखे हुए है। हर कोई फुटपाथ का अपनी तरीके से प्रयोग कर रहा है।

गांधी ग्राउंड
गांधी ग्राउंड के तीन ओर सड़कें निकलती हैं। गद्दी चौक से जिला अस्पताल जाने वाली रोड हो या फिर गांधी ग्राउंड शिव मंदिर से कश्मीरी चौक जाने वाली सड़क, यहां दोनों ओर भयंकर अतिक्रमण है। कई जगह तो दुकानदारों ने अस्थायी दुकानें लगा ली हैं। इन पर कार्रवाई होती ही नहीं। बताते हैं पालिका के कर्मचारी गुपचुप तरीके से इन अस्थायी दुकानदारों से वसूली करते हैं और इन्हें अतिक्रमण करने की खुली छूट दे देते हैं।

पार्किंग की व्यवस्था न होना भी एक समस्या
शहर में वाहन पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके साथ ही बाजारों में चार पहिया वाहन बेधड़क प्रवेश करते हैं। नो इंट्री में भारी वाहनों को देखा जा सकता है। शहर के कई व्यस्त इलाकों में बैंक शाखाएं हैं। इनके सामने सैकड़ों दोपहिया और चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं। वाहनों से होने वाले इस अस्थायी अतिक्रमण से भी जाम की समस्या पैदा होती है।

नाले-नालियों की नहीं हो पाती सफाई
कई स्थानों पर नाले-नालियों के ऊपर भी अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे इनकी सफाई नहीं हो पाती। पानी निकासी सही ढंग से न होने से बिना बारिश के ही जलभराव की समस्या बनी रहती है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति टिकटगंज, सुभाष चौक, बाबूराम मार्केट, वाटर वर्कस आदि इलाकों में है। सोमवार को भी मामूली बारिश के बाद ही इन इलाकों में घंटों जलभराव की स्थिति बनी रही।

अतिक्रमण पर ये बोले आम लोग
अतिक्रमण किसी व्यक्ति विशेष की समस्या नहीं, सभी को दुश्वारियों का सामना करना होता है। लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है। दुकानदारों को चाहिए कि वे समस्याओं को समझें।
- सुरजीत राना, नेकपुर

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जब तक सख्ती से कार्रवाई नहीं होगी सुधार भी नहीं होगा। ढुलमुल रवैये की वजह से ही अतिक्रमण खत्म होने की जगह लगातार बढ़ता जा रहा है।
- विजय गौतम, ब्राह्मपुर

अतिक्रमण से शहर की सड़कें एक दिन में संकरी नहीं हुई हैं। नगर पालिका और जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी का नतीजा है। इसका खामियाजा स्थानीय लोग भुगत रहे हैं।

- नितीश, इंदिरा चौक

समस्या सिर्फ अतिक्रमण ही नहीं, जाम, जलभराव और टूटी सड़कें भी हैं। अतिक्रमण करने वालों के प्रति अब नरम रुख से काम नहीं चलने वाला, सख्ती की जानी चाहिए।
- रिंकेश, आवास विकास

शहर में अतिक्रमण की समस्या गंभीर है। जल्द ही इस पर कोई रणनीति बनाते हुए अभियान चलवाकर इसे हटवाया जाएगा। व्यापारियों को भी चाहिए कि वे शहर को अतिक्रमण से मुक्त रखें और दुकानों के बाहर सामान न रखें। शहर का साफ व स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
-रामनिवास शर्मा, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed