{"_id":"5d8668e48ebc3e016d630f10","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly3771214127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा बुखार ने तीन और जिंदगियां निगलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा बुखार ने तीन और जिंदगियां निगलीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जानलेवा बुखार का प्रकोप जिले में कम नहीं हो रहा। पिछले चौबीस घंटे में बुखार ने तीन और जिंदगियां निगल लीं। सैकड़ों लोग बुखार की गिरफ्त में हैं। अस्पताल पहले से ही बुखार के मरीजों से भरे पड़े हैं। निजी डॉक्टरों के यहां भी कतारें लग रही हैं। बुखार से मौतों के ताजा मामले दहगवां, जगत और बिसौली ब्लॉक के गांवों में सामने आए हैं।
दहगवां। दहगवां ब्लॉक के गांव अफजलपुर बुधौती के अशोक की सात वर्षीय बेटी रविता को बुखार आ रहा था। शुक्रवार को हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिवार वाले उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टर न मिलने पर निजी डॉक्टर के पास नाधा ले गए। दवा से फायदा नहीं हुआ तो रविता को चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।
गुलड़िया। ब्लॉक जगत के गांव परसुरा के धर्मपाल यादव के पांच वर्षीय बेटे दीपांशु को कई दिन से बुखार आ रहा था। शुक्रवार को बुखार काफी तेज होने से दीपांशु की हाल बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दीपांशु का भाई रमन पाल और पिता धर्मपाल भी बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
दबतोरी । बिसौली ब्लॉक के गांव उरैना के शिशुपाल की 18 वर्षीय बेटी शिखा को कई दिन से बुखार आ रहा था। स्थानीय डॉक्टर से फायदा न होने पर परिवार वालों ने शिखा को बरेली के नारायण अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका कुमारी मंजू लता मेमोरियल इंटर कॉलेज दबतोरी के प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिहं की भांजी थी।