{"_id":"5d83c6798ebc3e93c52ef7ba","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly3768500127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अक्तूबर को सभी स्कूल-कॉलेज खुलेंगे: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अक्तूबर को सभी स्कूल-कॉलेज खुलेंगे: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी की संयुक्त अध्यक्षता में गांधी जयंती मनाए जाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। डीएम ने कहा कि गत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष सभी सरकारी विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर गांधी जयंती मनाई जाएगी।
डीएम ने बताया कि सुबह साढ़े छह से साढ़े सात बजे तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह साढ़े सात बजे गांधी ग्राउंड, शास्त्री चौक पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। सुबह सात बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला व पुरुष ओपन, 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता भी होगी। विशेष सफाई अभियान के अलावा टीकाकरण भी किया जाएगा। शैक्षिक संस्थाओं में गांधी जी के जीवन दर्शन पर आधारित भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। जिला जेल, जिला पुरुष व महिला चिकित्सालय में और सूरजकुंड स्थित गुरुकुल के विद्यार्थियों को समाजिक संस्थाओं द्वारा फल वितरण किए जाएंगे। जन्मशती गांधी नेत्र चिकित्सालय में स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। क्षेत्रीय गांधी आश्रम भवन में चरखे से कताई होगी। सायंकाल स्थानीय नगर पालिका परिषद के सामुदायिक केंद्र में बच्चों के भाषण, रामधुन व जनसभा होगी। सुबह आठ बजे सभी सरकारी भवनों, शैक्षिक संस्थानों पर ध्वजारोहण व गांधी के चित्र का अनावरण, माल्यार्पण किया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ निशा अनंत, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम आरएन शर्मा, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।