फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chowkidars should be regularized and given the status of state employees.

Budaun News: चौकीदारों को किया जाए नियमित, राज्य कर्मचारी का दर्जा मिले

Wed, 06 Sep 2023 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 06 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Chowkidars should be regularized and given the status of state employees.
बिल्सी तहसील मुख्यालय पर धरना देते चौकीदार। संवाद
बिल्सी। ग्रामीण चौकीदार वेलफेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष बबलू के नेतृत्व में क्षेत्र के चौकीदारों ने तहसील पहुंचकर अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बबलू ने कहा कि भाजपा ने चौकीदार संगठन के प्रतिनिधियों को लखनऊ में बुलाकर यह वादा किया गया था कि यदि पार्टी की सरकार बनती है, तो ग्राम प्रहरी/चौकीदारों को नियमित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा। यदि सरकार नहीं बनती है तो केंद्र सरकार की ओर से 10,500 रुपये मानदेय दिलाया जाएगा। दो बार प्रदेश में सरकार बनने के बावजूद वादा अभी तक पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

कहा कि चौकीदार पूरे महीने सेवा देते हैं, लेकिन इसके एवज में उनको वेतन के स्थान पर 2500 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। कहा कि प्रदेश के ग्राम प्रहरियों को नियमित कर वेतन वृद्धि करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। पुलिस रेगुलेशन के अनुसार ही थाना हाजिरी पर बुलाया जाए तथा थाने में रुकने की समय सीमा निर्धारित की जाए। मृतक आश्रितों को रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाए। नेकसू, सत्यपाल, महेश, शिलाराम, जयपाल, गनेश, नरेश, मोरपाल, प्रेमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed