{"_id":"685c47c176ae933f4100cdd8","slug":"children-will-be-made-aware-about-diseases-badaun-news-c-123-1-bdn1009-141804-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बच्चों को बीमारियों के प्रति किया जाएगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बच्चों को बीमारियों के प्रति किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज। संवाद
बदायूं। माध्यमिक विद्यालयों में जुलाई से विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसकी कार्य योजना तैयार की गई है। पहली जुलाई से ही इसे लागू कर दिया जाएगा।
डीआईओएस डॉ. लालजी यादव ने बताया कि एक और दो जुलाई को दिमागी बुखार जनित रोगों की जानकारी देने के साथ ही सामूहिक शपथ भी दिलाई जाएगी। तीन से पांच जुलाई तक साफ सफाई, छह से आठ जुलाई तक रोकथाम एवं उपचार के संबंध में पोस्टर व अंताक्षरी प्रतियोगिताएं होगी। नौ से 11 जुलाई तक शौचालय के प्रयोग के बारे में, 12 से 14 जुलाई तक चित्रकला प्रतियोगिता, 15 से 16 जुलाई तक प्रार्थना सभा में इन रोगों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा 17 से 19 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से परिचर्चा, 20 से 22 जुलाई तक क्विज प्रतियोगिता, 23 से 25 जुलाई तक विशेष स्वच्छता अभियान, 26 से 28 जुलाई तक संचारी रोग व उनसे बचाव पर आधारित लोकगीत, 29 से 31 जुलाई तक विद्यार्थियों को अभियान के तहत सामूहिक शपथ दिलाई जाएगी।