फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Children's home staff used to talk to missing girls on mobile

लापता किशोरियों की मोबाइल पर बात कराते थे बाल गृह के कर्मचारी

Mon, 12 Sep 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Children's home staff used to talk to missing girls on mobile
बदायूं। शहर के बाल गृह से लापता दो किशोरियों के मामले में नई बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों किशोरियां बाल गृृह से ऐसे ही नहीं निकलीं। वह पूरी तैयारी के साथ बाहर गई थीं। उन्हें बाहर भेजने में कर्मचारियों का पूरा सहयोग था। वह दोनों किशोरियों की मोबाइल पर किसी से बात कराते थे। उस दिन भी बात कराई गई, तभी वह अपना सामान समेटकर बाहर निकल गईं।
विज्ञापन

26 अगस्त की रात शहर के नेकपुर में स्थित बाल गृह से दो किशोरियां अचानक लापता हो गईं थीं। तब से सिविल लाइंस पुलिस उन्हें तलाश कर रही है। अब तक कई जगह उन्हें तलाश किया जा चुका है। बावजूद उनका सुराग नहीं लगा है। डीएम दीपा रंजन ने इसकी जांच डीआरओ महीपाल सिंह और डीपीआरओ श्रेया मिश्रा को सौंपी थी। वहीं मजिस्ट्रेटी जांच में कई अहम बातें पता चलीं। इसमें बाल गृह के कर्मचारियों की मिलीभगत पाई गई। बाल गृह पूरी तरह सुरक्षित नहीं था।
विज्ञापन

अधिकारियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही था कि अचानक दोनों किशोरियां कहां और किसके साथ चली गईं। इसकी गहराई से छानबीन की गई तो पता चला कि बाल गृह के कर्मचारी दोनों किशोरियों की किसी से मोबाइल पर बात कराते थे। वहीं से उन्होंने बाहर निकलने का प्लान बना लिया था। एक अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों ने दोनों किशोरियों का साथ दिया। उनकी बाहर जाने में मदद की। यह सब अचानक नहीं था। दोनों किशोरियां पूरी तैयारी के साथ गईं। उनके बारे में कर्मचारियों को पता है। इसी वजह से वॉर्डन मीना सिंह के खिलाफ विधिक कार्रवाई के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरियों को किसी वाहन से ले जाने का अनुमान
इस मामले में थाना पुलिस ने सबसे पहले बाल गृह और उसके आसपास के ही सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। इसके अलावा रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी कैमरे चेक किए गए, लेकिन कहीं किशोरियों का पता नहीं चला। इसमें एक और अनुमान लगाया है कि दोनों किशोरियों को किसी वाहन से ले जाया गया था। इसलिए उनका कहीं पता नहीं चल रहा है।

इस मामले की जांच हो चुकी है। संबंधित अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट डीएम को दे दी है। इसमें दोनों किशोरियों की मोबाइल पर बात कराने के बारे में पता चला है। जल्द ही इसमें कार्रवाई होगी। - अभय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed