{"_id":"68d84c9cdd6ed30add0e136c","slug":"child-marriage-of-a-minor-stopped-accused-arrested-badaun-news-c-123-1-bdn1012-147943-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नाबालिग का बाल विवाह रुकवाया, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नाबालिग का बाल विवाह रुकवाया, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बदायूं। थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने एक नाबालिग का विवाह रुकवाकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस त्वरित कार्रवाई से न केवल नाबालिग की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई बल्कि समाज को भी जागरूक करने का संदेश गया।
थाना सिविल लाइन्स की मिशन शक्ति टीम की सह प्रभारी महिला उपनिरीक्षक ईशा तोमर अपनी टीम के साथ शनिवार को गश्त कर रही थीं, तभी सूचना मिली कि ग्राम लखनपुर में एक नाबालिग की शादी कराई जा रही है। सूचना पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पड़ताल की। जांच में स्पष्ट हुआ कि अभिषेक पुत्र बिहारीलाल निवासी ग्राम लखनपुर एक नाबालिग लड़की को दिल्ली से बहला-फुसलाकर अपने घर लाया था और उसकी शादी अपने साथ करा रहा था। मिशन शक्ति टीम ने तुरंत विवाह की प्रक्रिया रुकवाई और युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना सिविल लाइन्स पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी अभिषेक को जेल भेजा गया है। वहीं पीड़िता को विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए वन स्टॉप सेंटर भेजा गया।