फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   child death due to supari stuck in neck

Budaun News: गले में सुपारी फंसने से चार साल के बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 28 Jan 2023 09:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 28 Jan 2023 09:12 AM IST
सार

चार साल का मासूम बच्चा दुकान से सुपारी लेकर आया था। उसने खाने के लिए सुपारी मुंह में डाली तो गले में जाकर फंस गई। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
child death due to supari stuck in neck
अभय का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव किशननगर में चार वर्षीय अभय की गले में सुपारी फंसने से मौत हो गई। वह शाम के समय एक परचून की दुकान से सुपारी खरीदकर लाया था। उसे खाने के दौरान अचानक सुपारी का बड़ा टुकड़ा उसके गले में फंस गया। परिवार वाले उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम थाना क्षेत्र के गांव किशननगर निवासी अभय पुत्र कीरतपाल घर के नजदीक से परचून की दुकान से सुपारी खरीदकर लाया था। परिवार वालों के मुताबिक वह अपनी छोटी बहन के साथ बैठकर सुपारी खा रहा था। इसी दौरान अचानक सुपारी का बड़ा टुकड़ा उसके गले में अटक गया। इससे बालक सांस नहीं ले पाया। जब तक परिवार वालों ने उस पर ध्यान दिया कि उसकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। 

विज्ञापन

परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम 

परिवार वाले उसकी हालत देखकर घबरा गए। वह तुरंत अभय को जिला अस्पताल ले गए लेकिन तब तक बालक बेसुध हो चुका था। डॉक्टर ने भी उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन उसकी जान नहीं बचा पाए। फिर उसके परिवार वाले बालक के शव को अपने घर गए। उन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस को नहीं दी और न ही उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बालक के शव को शुक्रवार दोपहर दफन कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप वार्ष्णेय ने बताया कि गले में आगे की तरफ सांस की नहीं होती है, जबकि पीछे की तरफ खाने की नली है। कभी कभी खाने की चीज सांस की नली में जाकर अटक जाती है और नली चोक हो जाती है। ऐसे में मौत भी हो सकती है। इस मामले मे भी बच्चे के गले में जाकर सुपारी का टुकड़ा उसकी सांस नली में अटक गया होगा। इससे उसकी मौत हुई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed