{"_id":"65aac9ec8f17f705200cb805","slug":"chief-minister-may-come-to-badaun-on-january-27-officials-busy-in-preparations-badaun-news-c-123-1-sbly1001-11957-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 27 जनवरी को बदायूं आ सकते हैं मुख्यमंत्री, तैयारी में जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 27 जनवरी को बदायूं आ सकते हैं मुख्यमंत्री, तैयारी में जुटे अधिकारी
विज्ञापन
दातागंज मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लेते डीएम मनोज कुमार व दातागंज विधायक।संवाद
सैजनी में बने एचपीसीएल के प्लांट का कर सकते हैं उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं / दातागंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस महीने 27 जनवरी को बदायूं आ सकते हैं। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को दातागंज विधायक समेत जिले के आला अधिकारी दातागंज के सैजनी में बने हिन्दुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड के एथेनॉल प्लांट पर पहुंचे।
शुक्रवार को प्रशासन को मुख्यमंत्री के इसी माह आने के संभावित कार्यक्रम के बारे में जानकारी मिली। जिसमें पता चला कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दातागंज के सैजनी में बने एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन कर सकते हैं। इसके बाद डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ केशव कुमार, लोनिवि एक्सईएन मनीष सिंह, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता आरएन वर्मा समेत जिले के अनेक प्रशासनिक अधिकारी प्लांट पर पहुंचे।
वहां पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपैड से लेकर मंच, जनसभा स्थल आदि के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया।
-
दातागंज विधायक ने दिया था मुख्यमंत्री को निमंत्रण
सैजनी में बने हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन होना है। इसको लेकर पूर्व में भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी की गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं आ सके थे। इसी क्रम में दातागंज विधायक ने सात जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर सैजनी आने का फिर निमंत्रण दिया। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि उनके विशेष आग्रह पर मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के आने की उम्मीद है।