{"_id":"6845d2d90af02f6d6e005216","slug":"chief-minister-composite-school-is-expected-to-be-built-by-next-year-badaun-news-c-123-1-sbly1035-140816-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के अगले साल तक बनने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के अगले साल तक बनने की उम्मीद
विज्ञापन
उझानी के बरसुआ गांव में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉउल कंपोजिट विद्यालय। संवाद
उझानी (बदायूं)। बरसुआ गांव में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण ने रफ्तार पकड़ ली है। करीब 30 करोड़ रुपये से बनने वाले इस विद्यालय में कक्षा एक से इंटर तक की पढ़ाई के साथ खेलकूद के संसाधन भी उपलब्ध रहेंगे। अगले साल तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय को निर्माण कार्य पिछले महीने शुरू हुआ था। करीब नौ एकड़ भूमि पर निर्माणाधीन विद्यालय बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में इकलौता होगा। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य का ठेका बाराबंकी निवासी राकेश वर्मा को दिया है। सुपरवाइजर विकास ने बताया कि विद्यालय का निर्माण करीब 18 महीने में पूरा किया जाना है। इसके तहत बाउंड्री करीब 40 फीसदी बनकर तैयार हो चुकी है। आवासीय और विद्यालय परिसर के लिए फ्लोर तैयार किया जा रहा है। तीन दिन पहले पिलर का काम भी शुरू हो गया है।
--
कक्षा एक से इंटर तक होगी पढ़ाई
करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस विद्यालय में कक्षा एक से इंटर तक पढ़ाई होगी। इसके लिए 25 कक्ष बनेंगे। परिसर में ही शिक्षकों के लिए आवास तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा परिसर में ही बाल वाटिका, खेलकूद केे लिए बास्केटबॉल, बैडमिंटन कोर्ट और बॉलीबाॅल खेलने के लिए मैदान रहेगा। डिजिटल शिक्षा से जुड़े सभी संसाधन भी परिसर में मुहैया कराए जाएंगे। विद्यालय की आधारशिला पिछले महीने केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बिल्सी से विधायक हरीश शाक्य की मौजूदगी में रखी थी।
विज्ञापन
-
भूकंपरोधी भवन में होगी पार्किंग की सुविधा
बेसिक शिक्षा विभाग की देखरेख में विद्यालय का संचालन होगा। शौचालय युक्त सभी कक्ष, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला और स्मार्ट क्लास रूम इसकी विशेषताओं में शामिल होंगे। परिसर में ही पार्किंग स्थल भी होगा। दोपहर के भोजन के लिए हॉल और रसोईघर का निर्माण भी अलग से होगा। भूकंपरोधी भवन में अग्निशमन यंत्र भी लगेंगे। शिक्षण कार्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मानक के अनुरूप होगा।