{"_id":"6a2467bee1ae07b3a10e47c9","slug":"chargesheet-filed-against-the-girls-kidnapper-badaun-news-c-123-1-sbly1035-165610-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बच्ची के अपहरणकर्ता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बच्ची के अपहरणकर्ता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
उझानी। वैवाहिक समारोह से अगवा छह साल की मासूम बच्ची के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपी हालांकि जमानत पर जेल से बाहर है।
छह साल की मासूम बच्ची के अपहरण की घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र में बीती 10 फरवरी की रात रामलीला धर्मशाला परिसर में उस वक्त हुई थी, जब वह अपने परिजनों के साथ चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए पहुंची थी। आरोप है कि धर्मशाला के कमरे से मासूम बच्ची को सोते समय उठा लिया गया था।
बच्ची जब काफी देर तक नहीं मिली तो परिवार के लोगों ने खोजबीन की। पुलिस और परिजनों ने रामलीला मैदान समेत आसपास इलाके में घेराबंदी की तो आरोपी युवक बच्ची को पास में छोड़कर भाग गया था। बच्ची के पिता विकास ने अज्ञात अपहरणकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
बच्ची मिल जाने के बाद भी पुलिस ने इलाके में चौकसी बरकरार रखी। पुलिस कर्मियों ने सीसी कैमरे खंगाले तो एक युवक बच्ची को उठाकर भागते दिखा था। घटना के सातवें दिन ही पुलिस ने कृष्णा कॉलोनी निवासी विजय को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान विजय ने पुलिस को बताया था कि शराब के नशे में उसने घटना को अंजाम दिया था।
आरोपी विजय शादियों में सजावट का काम करता है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि विजय के खिलाफ सबूतों के साथ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। विवेचना दरोगा प्रवीण चौहान ने की थी।