फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chargesheet against former MLA Haji Bittan

Budaun News: पूर्व विधायक हाजी बिट्टन के खिलाफ चार्जशीट

Sun, 10 May 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 10 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet against former MLA Haji Bittan
बदायूं। पूर्व बसपा विधायक हाजी मसर्रत अली बिट्टन के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सहसवान पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल की गई है। यह कार्रवाई उनके कार्यालय की दीवार पर लगे करंट की चपेट में आकर एक बंदर की मौत के मामले में हुई है। पुलिस ने गहन जांच के बाद यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने छह फरवरी को पूर्व विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि हाजी बिट्टन के कार्यालय की चाहरदीवारी पर लगाए गए करंट वाले तार की चपेट में आने से एक बंदर की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान पूर्व विधायक को नोटिस जारी कर उनका बयान दर्ज किया। तफ्तीश और साक्ष्य संकलन के बाद यह स्पष्ट हुआ कि प्रतिबंधित करंट वाले तार उनके कार्यालय की चाहरदीवारी पर लगे थे। इन्हीं तारों की वजह से बंदर की मौत हुई थी, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन है। एसएचओ सहसवान धनंजय सिंह ने पुष्टि की कि सभी साक्ष्यों के आधार पर पूर्व विधायक हाजी मसर्रत अली बिट्टन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed