फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Charge sheet against the accused who incited the girl to commit suicide

Budaun News: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी पर चार्जशीट

Mon, 07 Jul 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet against the accused who incited the girl to commit suicide
बदायूं। बिल्सी पुलिस ने एक युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। युवती ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड लिखा था। पुलिस को मुख्य आरोपी के खिलाफ कई अहम साक्ष्य मिले थे।
विज्ञापन

बिल्सी के मुहल्ला तीन निवासी दिलशाद मलिक ने अपनी बेटी नेहा (22) की शादी गांव धनौली के जमशेद से तय की थी। 24 दिसंबर 2024 को नेहा की सगाई हुई थी। इसी बीच मुहल्ले के जुनैद ने जमशेद से नेहा के बारे में गलत आरोप लगाए। जुनैद ने बताया था कि उसका व नेहा के बीच प्रेम संबंध है। इस वजह से लड़का पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया था।
विज्ञापन

इससे नेहा अवसाद में चली गई। नेहा ने 27 दिसंबर को फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले उसने सुसाइड नोट लिखा था। नेहा ने जमशेद को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। इसके आधार पर पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर जुनैद, खालिद, नूर, शबाना व रुखसाना के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस नेे जुनैद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में पुलिस ने जुनैद के खिलाफ कई अहम साक्ष्य संकलित थे। बिल्सी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की विवेचना प्रचालित है। मुख्य आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहा ने ब्लैकमेल करने की लिखी थी बात
नेहा ने सुसाइड नोट में लिखा था कि उसका व जुनैद का कोई संबंध नहीं था। वो ब्लैकमेल करता था। कहता था, मुझसे बात नहीं करेगी तो मैं मर जाऊंगा और तेरे घरवालों को फंसवा दूंगा। मैंने कहा- मर जा, तो उसने मरने का ड्रामा किया और उसके खानदान वाले आकर मुझसे कहते थे, उससे बात कर लो। अगर वो मर गया तो हम तेरे घरवालों को फंसवा देंगे। उसके खानदान वाले कहते थे-जुनैद के साथ भाग जा। मैंने परसों उससे बात करने को मना किया। कहा-मुझसे और मेरे घरवालों से और उस लड़के से दूर रहो, जिससे मेरा रिश्ता हुआ है। उसने उस लड़के को बुलाकर झूठी बात कही। उसकी वजह से आज मेरा रिश्ता टूट गया और ये रिश्ता मेरी मर्जी से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed