फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Changing trends... Rakhis selected online are being delivered directly to the brother's home.

Budaun News: बदलता ट्रेंड...ऑनलाइन पसंद कर सीधे भाई के घर पहुंच रही राखी

Fri, 21 Aug 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Changing trends... Rakhis selected online are being delivered directly to the brother's home.
रागिनी वार्ष्णेय,
बदायूं। रक्षाबंधन पर राखी भेजने के तरीके में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। अब बहनें पारंपरिक तरीके से बाजार जाकर राखी खरीदने के बजाय ई-कॉमर्स वेबसाइट और गिफ्टिंग ऐप का सहारा ले रही हैं। इससे उनका डाक या कोरियर का खर्चा तो बच ही रहा है, साथ ही राखियां भी समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच जाती हैं।
विज्ञापन




ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लकड़ी, चांदी, ब्रेसलेट, लाइट वाली और पर्सनल फोटो वाली राखियां सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। साथ में चॉकलेट, रोली-चावल और ग्रीटिंग कार्ड का कॉम्बो भी भेजा जा रहा है। इससे बहनों का अतिरिक्त डिलीवरी चार्ज बच रहा है, सुरक्षित डिलीवरी भी हो रही है। इस ट्रेंड से घर से दूर रहने वाले भाई-बहनों के लिए यह सबसे सुविधाजनक विकल्प बन गया है। त्योहार भले ही परंपरागत हो, लेकिन उसे मनाने का तरीका अब पूरी तरह डिजिटल हो गया है। एक क्लिक पर राखी पसंद करो और दूसरे शहर में बैठे भाई तक समय पर पहुंचा दो, यही आज की बहनों का नया स्टाइल है।
विज्ञापन












भाई अलीगढ़ में रहता है, इसलिए रक्षाबंधन पर कम ही जाना होता है, लेकिन भाई के पास राखी और मिठाई ऑनलाइन साइटों के जरिये पहुंचा देती हूं। -दर्शना गुप्ता











ऑनलाइन साइटें आज बहुत मुफीद साबित हो रही हैं। पहले रक्षाबंधन पर अगर जाना नहीं होता था तो राखी भेजने में काफी दिक्कत होती थी। अब एक क्लिक में भाई के पास राखी पहुंच जाती है। - रागिनी वार्ष्णेय

रागिनी वार्ष्णेय,

रागिनी वार्ष्णेय,

रागिनी वार्ष्णेय,

रागिनी वार्ष्णेय,

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed