फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   chacking

शहर में अचानक शुरू हुई चेकिंग लोग सकते में

Sun, 11 Jan 2015 12:15 AM IST
badaun
badaun Updated Sun, 11 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
chacking
शनिवार को पुलिस ने शहर में अचानक व्यापक पैमाने पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान होटलों और ढाबों को भी खंगाला गया। एसपी सिटी लल्लन सिंह और सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा के नेतृत्व में अचानक शहर के सभी इलाकों में चेकिंग शुरू होने से लोग सकते में आ गए। सूत्रों की मानें तो चेकिंग की वजह गैंगरेप के आरोपी बर्खास्त सिपाही वीरपाल यादव के शहर में होने की आशंका में यह अभियान चला।
विज्ञापन

एसएसपी की क्राइम मीटिंग के बाद एसपी सिटी ने लावेला चौक, सीओ सिटी ने इंदिरा चौक, शहर कोतवाल एसएस बराच ने छह सड़का और सिविल लाइंस पुलिस ने मैकू लाल चौराहा, दातागंज तिराहा पर दुपहिया, चार पहिया वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। करीब दो घंटे चले चेकिंग अभियान के दौरान शहर के होटलों को भी खंगाला गया। चेकिंग के दौरान दो दर्जन वाहनों का चालान किया गया और चार वाहन सीज किए गए। एसपी सिटी लल्लन सिंह ने बताया कि यह रूटीन चेकिंग थी। इसके पीछे कोई खास वजह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed