{"_id":"6a46c2fd844f5b0d2208ebc2","slug":"central-gst-team-took-away-the-records-badaun-news-c-123-1-sbly1001-167560-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अभिलेख साथ ले गई केंद्रीय जीएसटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अभिलेख साथ ले गई केंद्रीय जीएसटी टीम
विज्ञापन
बदायूं। सपा के जिला कोषाध्यक्ष व कारोबारी रचित गुप्ता के आवास पर केंद्रीय जीएसटी की नोएडा और मेरठ की टीम ने छापेमारी की। मंगलवार रातभर टीम ने दस्तावेज खंगाले। बुधवार को टीम कारोबार से जुड़े आवश्यक अभिलेख अपने साथ ले गई। चर्चा है कि टीम को कारोबार में सामान खरीदने और बेचने के अभिलेखों में गड़बड़ी मिली है।
सपा नेता रचित गुप्ता का चाय और मसालों का कारोबार है। केंद्रीय जीएसटी को कारोबार के टर्नओवर और कर भुगतान से जुड़े मामलों में गड़बड़ी की आशंका थी। इसी आधार पर नोएडा और मेरठ से विशेष टीम आवास विकास स्थित उनके आवास पर मंगलवार की शाम पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान बरेली जीएसटी कार्यालय के अधिकारी भी टीम के साथ थे।
टीम ने कारोबारी के दस्तावेजों, बिलों और अन्य अभिलेखों की गहन जांच की। घर पर रचित समेत अन्य लोगाें से पूछताछ भी की। बुधवार सुबह छह बजे टीम कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गई। इन अभिलेखों का विस्तृत परीक्षण किया जा रहा है, जिसके आधार पर अगली कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
वहीं, चर्चा है कि टीम रचित गुप्ता को भी अपने साथ ले गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। उधर, रचित गुप्ता और उनके परिजनों के मोबाइल फोन बुधवार से बंद हैं। नंबर बंद होने से अटकलों का दौर तेज हो गया है। वहीं, सेंट्रल जीएसटी के बरेली कार्यालय के अधिकारियों ने कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन छापा मारने की पुष्टि की है।