Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cemeteries were illuminated with lights on Shab-e-Barat.

Budaun News: शब-ए-बरात पर रोशनी से जगमगाए कब्रिस्तान

Wed, 04 Feb 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Cemeteries were illuminated with lights on Shab-e-Barat.
करेंगी रोड के कब्रिस्तान पर की गई सजावट। संवाद
बदायूं। शब-ए-बरात के पावन अवसर पर मंगलवार रात जिलेभर के कब्रिस्तानों, मस्जिदों और दरगाहों को रोशन किया गया। मुस्लिम बाहुल इलाकों में चहल-पहल दिखी। लोग देर रात तक अकीदत के साथ इबादत में जुटे रहे। मस्जिदों में विशेष नफिल नमाज़ अदा की गई।
विज्ञापन

यह रात गुनाहों से माफी की रात मानी जाती है। इसलिए मुसलमान पूरी रात जागकर अपने रब की इबादत में मसरूफ रहे। शहर के सभी कब्रिस्तान, खानकाह, आलिया कादरी दरगाह, छोटे सरकार और बड़े सरकार की दरगाह तथा जामा मस्जिद शम्सी में सबसे अधिक भीड़ रही। महिलाएं-बच्चे भी सजावट देखने पहुंचे।
विज्ञापन

सैदपुर। कस्बे में सभी मस्जिदों कब्रिस्तान, दरगाह शरीफ और मस्जिदों पर रोशनी की गई। मगरिब की नमाज के बाद सभी मस्जिदों में विशेष नमाज नफिल अदा की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष इशरत अली ख़ान ने सभी मस्जिदों पर विशेष सफाई व्यवस्था करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ककराला। हजरत मोहम्मद के बताए हुए तरीके के मुताबिक ककराला में धार्मिक उत्साह और अकीदत की लहर के साथ शब-ए-बरात मनाई गई। रात अल्लाह की इबादत, तिलावत-ए-कुरआन, नमाज़-ए-तहज्जुद और नफली इबादत और दुआओं में गुजारी। कब्रिस्तानों में जाकर मरहूमीन के लिए मगफिरत की दुआएं मांगी गईं और उनके नाम पर फातिहा पढ़ी गई।

कस्बे की जामा मस्जिद गौसिया मस्जिद और अन्य सभी मस्जिदों में रातभर नमाज़ के बाद विशेष दुआएं और नात शरीफ का सिलसिला जारी रहा। नमाजियों ने मस्जिदों में जगह-जगह जमा होकर अल्लाह से मगफिरत, नेक अमल की तौफीक और मुल्क-ओ-मिल्लत की बरकत मांगी। मशहूर दरगाह शाह शुजाअत अली मियां रहमतुल्लाह अलैह और दरगाह सय्यद इब्राहीम शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह में भी बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे। इस रात की रौनक और आध्यात्मिक माहौल ने उनके दिलों को सुकून दिया।

करेंगी रोड के कब्रिस्तान पर की गई सजावट। संवाद

करेंगी रोड के कब्रिस्तान पर की गई सजावट। संवाद

करेंगी रोड के कब्रिस्तान पर की गई सजावट। संवाद

करेंगी रोड के कब्रिस्तान पर की गई सजावट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed