Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CCTV cameras installed along the unpaved road will bring miscreants and criminals within their scope.

Budaun News: कच्चे मार्ग पर लगवाए सीसी कैमरे शोहदे और अपराधी होंगे जद में

Wed, 25 Mar 2026 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras installed along the unpaved road will bring miscreants and criminals within their scope.
फैजगंज थाना क्षेत्र के कच्चे मार्ग पर लगवाए गए सीसी कैमरे दिखाती महिला कांस्टेबल। संवाद - फोटो : Self
ओरछी। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए विशेष कार्य किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस की पैनी नजर अपराध नियंत्रण और सुरक्षा की दृष्टि से टीम ने एक अनूठी पहल की है। सुरेनी पापड़ी से फैजगंज बेहटा जाने वाले कच्चे मार्ग, जिसे सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है, वहां जनसहयोग के माध्यम से दो सीसी कैमरे लगवाए गए हैं। अब इस मार्ग से गुजरने वाली महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा तीसरी आंख की निगरानी में रहेगी।
सोमवार को ग्राम कोरेरा और सुरेनी पापड़ी में पुलिस टीम ने न केवल जागरूकता की अलख जगाई, बल्कि तकनीक का सहारा लेकर सुरक्षा व्यवस्था को भी अभेद्य बनाया। ग्राम कोरेरा स्थित पंचायत भवन में आयोजित विशाल चौपाल में टीम ने महिलाओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रभारी एसआई सुशील कुमार विश्नोई ने कहा कि डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस हर कदम पर उनके साथ है। उन्होंने वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और आपातकालीन सेवा 112 के बारे में विस्तार से बताया। महिलाएं अपनी समस्या बेझिझक साझा कर सकें। पुलिस की इस पहल में कांस्टेबल राहुल सिंह, कांस्टेबल विनीत सिंह और महिला कांस्टेबल अंजली शर्मा शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला सुरक्षा, सहायता और अधिकारों के प्रति किया जागरूक
बिसौली। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत मंगलवार को मिशन शक्ति टीम ने नगर के प्राथमिक विद्यालय में बालिकाओं के साथ जागरूकता बैठक की। महिला कांस्टेबल कृष्णा और पलक ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, सहायता और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में ऑपरेशन गरुड़, शील्ड, डेस्ट्रॉय, खोज, बचपन, मजनू, नशामुक्ति, रक्षा और ईगल जैसे अभियानों की जानकारी दी गई। साथ ही शक्ति मोबाइल, महिला हेल्प डेस्क, महिला साइबर सेल और पिंक बूथ जैसी सुविधाओं के बारे में बताया गया।

बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed