फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CC cameras to monitor Khurafation

खुराफातियों पर नजर रखेंगे सीसी कैमरे

Fri, 04 Sep 2015 11:58 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Fri, 04 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और एकादशी के लिए पुलिस ने सुरक्षा खाका तैयार कर लिया है। प्रमुख मंदिरों के आस-पास खुराफातियों पर नजर रखने को सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। एकादशी पर शहर में चार थानों की पुलिस सुरक्षा संभालेगी। शुक्रवार को एसपी सिटी अनिल यादव ने सीओ सिटी आरएस धामा, कोतवाल मनोज कुमार सिंह और एसओ सिविल लाइंस अजय यादव के साथ सुरक्षा बंदोबस्त पर चर्चा की।

जिले में पांच सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विशेष पूजा का आयोजन होगा। रात में 12 बजे नंदगोपाल का अभिषेक और महाआरती होगी। सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख मंदिरों में सीसी कैमरे लगाए जा रहे हैं। सिविल लाइंस और कोतवाली पुलिस को विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। शहर की सड़कों पर भी रात में पुलिस गश्त होगी। आठ अगस्त को एकादशी के दिन भी विशेष सुरक्षा इंतजाम होंगे। इस दिन सिविल लाइंस, कोतवाली पुलिस के साथ बिनावर और कुंवरगांव थानों की पुलिस भी शहर के प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा में रहेगी। एसपी सिटी अनिल यादव ने बताया कि सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed