फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Caught five tractor-trolleys carrying sand

Budaun News: रेता लदे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े

Fri, 28 Jul 2023 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Caught five tractor-trolleys carrying sand
मुजरिया चौराहे पर खड़े रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली।
- कछला से गंगा का रेत लेकर आंवला जा रहे थे
विज्ञापन

- नहीं मिले कागजात, जमा नहीं थी रॉयल्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजरिया (बदायूं)। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह कछला से आंवला जा रहे गंगा का रेत लदे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लिए। उनके चालक कागजात नहीं दिखा सके। रॉयल्टी भी जमा नहीं थी। इससे पुलिस ने पांचों ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दिए।
इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा बृहस्पतिवार सुबह कछला-मुजरिया मार्ग पर गश्त करते हुए निकले। उसी दौरान उन्होंने गंगा का रेत लदे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली बिल्सी की ओर जाते देखे। उन्होंने तुरंत गाड़ी आगे लगाकर उन्हें रुकवा लिया। बताते हैं कि सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवरलोड थे।
विज्ञापन

सबसे पहले इंस्पेक्टर ने रॉयल्टी के बारे में जानकारी ली लेकिन कोई भी चालक रॉयल्टी जमा करने का प्रमाण नहीं दे पाया। इससे पुलिस सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर थाने ले गई। वहीं पूछताछ में पता चला कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली उझानी के पिपरौल निवासी अभिषेक कुमार, दूसरी मोहित, तीसरी गौरव, चौथी कछला के जगतपाल और पांचवीं बिल्सी के हसमत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पांचों ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दीं। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया सभी अवैध रूप से खनन करके ले जा रहे थे। किसी के पास कोई कागजात नहीं था। इससे पांचों को सीज कर दिया गया। सूचना खनन अधिकारी को दे दी गई है।

-
थाने के दो सिपाहियों की मिलीभगत से चल रहा था धंधा
मुजरिया इलाके से अवैध खनन करके गंगा का रेत लदे वाहन दो सिपाहियों की मिलीभगत से गुजारे जाने की बात सामने आई है । बताया जा रहा है कि दो सिपाही करीब तीन साल से मुजरिया थाने में जमे हुए हैं। इधर से कितने ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजरते हैं। उन्हें पूरी जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed