{"_id":"6841ef5601fb5f31c000eef3","slug":"cattle-smuggler-arrested-in-police-encounter-shot-in-leg-badaun-news-c-4-1-bly1009-656783-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
घायल गोतस्कर को लेजाती पुलिस। स्रोत ः पुलिस
- फोटो : घायल गोतस्कर को लेजाती पुलिस। स्रोत ः पुलिस
बिनावर (बदायूं)। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद के जंगल में रात करीब 11:30 बजे पुलिस की बाइक सवार दो गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक तस्कर नवासे पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान एक गोतस्कर भागने में सफल रहा।
बिनावर थाना क्षेत्र के गांव रहमा का रहने वाला नवासे गैंग बनाकर क्षेत्र में छुट्टा गोवंशों को निशाना बनाकर उनका वध करकर मांस ले जाता था, जबकि अवशेष मौके पर ही छोड़ जाता था। औरंगाबाद के जंगल में कुछ दिन पहले गोवंश का वध कर तस्कर भाग गए थे। पुलिस तब से तस्करों की तलाश कर रही थी।
बृहस्पतिवार रात 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तस्कर रहमा गांव से औरंगाबाद जाने वाले मार्ग पर जंगल में फिर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तस्करों की घेराबंदी कर ली। ऐसे में बाइक सवार तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
विज्ञापन
घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल में गोतस्कर बाइक से जा रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। अपने बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें एक तस्कर के पैर में गोली लगी, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।