{"_id":"6abc19d0916eba467a0e402a","slug":"cattle-die-due-to-electrification-of-electric-pole-power-supply-disrupted-for-five-hours-badaun-news-c-123-1-bdn1024-174310-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विद्युत पोल में करंट उतरने से गोवंश की मौत, पांच घंटे बंद रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विद्युत पोल में करंट उतरने से गोवंश की मौत, पांच घंटे बंद रही आपूर्ति
विज्ञापन
कुंवरगांव। थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत कुंवरगांव देहात के मजरा नंदगांव में मंगलवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के पास विद्युत पोल में करंट उतरने से एक गोवंश की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे बारिश के दौरान गोवंश विद्युत पोल के संपर्क में आ गया था। पोल में करंट उतरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। ग्राम प्रधान रामेश्वर ने जेसीबी मंगवाकर गोवंश को गांव के बाहर गड्ढा खुदवाकर दफन कराया। इधर, विद्युत अभियंता नागेंद्र सिंह ने बताया कि विद्युत कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लाइन और पोल की जांच कर मरम्मत की। करीब पांच घंटे बाद सुबह दस बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई। संवाद
इनकमिंग मशीन में फॉल्ट आने से दस घंटे ठप रही बिजली
कादरचौक। विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन में अचानक फॉल्ट आने से मंगलवार तड़के करीब 4 बजे गुल हुई बिजली अपराह्न दो बजे तक बाधित रहने से लोग परेशान रहे। बिजली आपूर्ति करीब दस घंटे तक बाधित रही। उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की सप्लाई प्रभावित होने से घरों और प्रतिष्ठानों में कामकाज प्रभावित रहा। संवाद