फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Catch the murderer Sunny, you will get a reward of Rs 20 thousand

Budaun News: हत्यारोपी सनी को पकड़ो, मिलेगा 20 हजार का इनाम

Sat, 13 Apr 2024 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Catch the murderer Sunny, you will get a reward of Rs 20 thousand
हत्यारोपी सनी।
बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस शिवांशु गौतम हत्याकांड के आरोपी सनी को पांचवें दिन भी नहीं तलाश पाई है। पुलिस की नाकामी को देखते हुए हत्यारोपी सनी पर परिवार ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। परिवार का कहना है कि जो भी हत्यारोपी सनी को पकड़वाएगा या उसका सटीक पता बताएगा, वह उसको 20 हजार रुपये का इनाम देंगे। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री से भी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर शिवांशु गौतम के परिवार वालों ने एक वीडियो जारी किया। उस वीडियो में शिवांशु के बड़े भाई अभिषेक गौतम ने अपने माता-पिता के बीच में बैठकर बताया कि 08 अप्रैल को सीओ ने कहा था कि उन्हें दो दिन का समय दिया जाए। वह दो दिन के अंदर हत्यारोपी सनी को गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से उन्हें शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा। वीडियो में अभिषेक ने बताया कि पुलिस को मोहलत मांगे पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक सनी का कोई सुराग नहीं मिला है। अब वह अपनी ओर से हत्यारोपी सनी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि जो भी व्यक्ति पुलिस को हत्यारोपी का पता बताएगा या फिर उसको पकड़वाएगा, वह उसे अपनी ओर से 20 हजार रुपये का इनाम देंगे। उन्होंने वीडियो में मुख्यमंत्री से भी मदद की गुहार लगाई है। यहां बता दें कि शिवांशु गौतम की बरेली में दो अप्रैल को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सनी की प्रेमिका तनु को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपी सनी की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। जगह-जगह दबिश भी दी जा रही है। उस पर पुलिस की ओर से भी इनाम घोषित किया जाएगा।- आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed