फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cash worth Rs 6 lakh and jewellery worth Rs 7 lakh stolen from two villages

Budaun News: दो गांवों से छह लाख की नकदी और सात लाख के आभूषण चोरी

Sun, 21 Sep 2025 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Cash worth Rs 6 lakh and jewellery worth Rs 7 lakh stolen from two villages
हरदासपुर के शिवअवतार के घर में खाली पड़ा बैग। संवाद - फोटो : संवाद
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के पिंडोल और हरदासपुर में शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। इस दौरान वह छह लाख की नकदी और सात लाख से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण चोर ले गए। चोरी की दोनों घटनाओं के बाद ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

हरदासपुर निवासी शिवऔतार तिवारी ने बताया रात के करीब ढाई बजे चोर दीवार फांद कर उनके घर में घुस गए। घर में रखे पांच लाख रुपए नगदी और चार तोले सोना व चांदी के आभूषण चोरी ले गए। पीड़ित का बेटे रिंकू तिवारी ने चोरों को पकड़ने का प्रयास भी किया। तभी चोर ने उनके हाथ में लोहे के राड से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया और चोर भाग गए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

इससे पहले चोरों ने बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित गांव पिंडोल निवासी पप्पू कश्यप में घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। यहां भी चोर घर की दीवार फांद कर घुसे। कमरे में रखा बक्शा को उठाकर ले गए। उसमें 1.19 लाख रुपए की नगदी और करीब तीन लाख से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण थे। परिवार के लोगों ने रात मेें ही बिल्सी पुलिस को सूचना दी। पिंडोल गांव के ही हरिओम के घर में भी चोर दाखिल हुए लेकिन चोरी करने में नाकाम रहे। क्षेत्र के अलग-अलग गांव में हुई चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed