{"_id":"65043976be1e88d82a093571","slug":"cash-stolen-from-campaign-vehicle-in-ujhani-badaun-news-c-123-1-sbly1035-4332-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उझानी में प्रचार वाहन से नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उझानी में प्रचार वाहन से नकदी चोरी
विज्ञापन
उझानी में प्रचार वाहन से पर्स समेत सामान चोरी की जानकारी देते चालक और प्रमोटर। संवाद
बदायूं रोड पर बृहस्पतिवार रात की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। जल जीवन योजना का प्रचार वाहन खराब हो जाने पर उसे बदायूं रोड पर खड़ा करके उसी में सो रहे ड्राइवर और प्रमोटर की जेबें चोरों ने खंगाल लीं। चोर दोनों के पर्स, एक मोबाइल फोन ले गए। दोनों के पर्स में करीब पांच हजार रुपये थे।
घटना बृहस्पतिवार रात की है। जल जीवन योजना के देहात क्षेत्र में प्रचार के लिए एक निजी कंपनी की ओर से पिकअप निकली है। पिकअप में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटोयुक्त फ्लैक्स भी लगे हैं। प्रोजेक्टर के तहत ग्रामीणों को स्वच्छ जल के इस्तेमाल की संदेश दिया जा रहा है।
प्रचार वाहन के ड्राइवर लखनऊ में दुव्वगा थाना क्षेत्र के मालरोड सेंथा सुखलाल खेड़ा निवासी कल्लू पुत्र रामपाल ने बताया कि पिकअप खराब हो जाने पर उसे बदायूं रोड पर खड़ा कर लिया। इसके बाद ड्राइवर कंपनी के प्रमोटर लखीमपुर खीरी जिले में गोला थाना क्षेत्र के गांव रजागंज फत्तेपुर निवासी रामकुमार पुत्र जियालाल के साथ सो गए।
विज्ञापन
रात में किसी समय चोरों ने दोनों की पैंट की जेबें खंगाल लीं। कल्लू और रामकुमार के पर्स में करीब पांच हजार रुपये रखे थे। रामकुमार का मोबाइल फोन भी चोर ले गए। दोनों ने शुक्रवार पूर्वाह्न कोतवाली आकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
-
पशुशाला से भैंस को खोल लेगए चोर
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पटपरागंज निवासी राजीव पुत्र हरीसिंह की भैंस को चोर बृहस्पतिवार रात पशुशाला से खोल ले गए। तड़के जाग होने पर पशुपालक ने खोजबीन की तो वह खुद तहकीकात करते हुए पड़ोसी गांव चूड़िया तक पहुंच गया। चूड़िया में एक पिकअप में उसने अपनी भैंस पहचान ली। राजीव ने बाद में ग्रामीणों को भी बुला लिया। पिकअप समेत तीन लोगों को दबोच कर अपराह्न में कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस पूछताछ में जुट गई है। संवाद