फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cash and silver coins stolen from the house of a retired teacher

Budaun News: सेवानिवृत शिक्षिका के घर से चांदी के सिक्के समेत नकदी चोरी

Fri, 25 Apr 2025 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Cash and silver coins stolen from the house of a retired teacher
उझानी। पंजाबी काॅलोनी निवासी सेवानिवृत शिक्षिका विमला भाटिया के घर से बुधवार रात चोरों ने चांदी की मूर्ति, सिक्के और सात हजार रुपये पार कर दिए। गृहस्वामिनी विमला भाटिया अपने बेटे अंकुर भाटिया के साथ देर शाम खाना खाने के लिए होटल चली गई थीं। उनके कमरे का रोशनदान काटकर अंदर घुसा चोर अलमारी से चांदी से बनी गणेश लक्ष्मी की मूर्ति, चांदी के ही पांच सिक्के और सात हजार रुपये निकाल ले गया। जब वह घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। इससे एक दिन पहले अहीरटोला मोहल्ला निवासी हरवंश सिंह की घर के सामने से दिनदहाड़े बाइक चोरी हो गई। बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाइक स्वामी ने फुटेज सौंपने के साथ पुलिस को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed