फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case registered after youth attacked on the head with a knife at a birthday celebration.

Budaun News: जन्मदिन समारोह में युवक के सिर पर चाकू से हमला, केस दर्ज

Thu, 17 Sep 2026 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Case registered after youth attacked on the head with a knife at a birthday celebration.
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नेकपुर में जन्मदिन समारोह के दौरान घर में घुसकर मारपीट और युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में युवक विशाल के सिर में गंभीर चोट आई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने सुमन, दीपक, भोला, अंकुर और हर्षित के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मझिया निवासी इंद्रेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका बेटा विशाल नेकपुर गली नंबर तीन में अपनी बुआ संगीता के घर नाती के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गया था। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे संगीता के घर के सामने रहने वाली सुमन ने कुछ युवकों को अपने घर पर बुलाया। इसके बाद आरोपी संगीता के घर में घुस गए और वहां मौजूद महिलाओं से अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे विशाल के सिर पर चाकू से वार कर दिया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल को परिजन अस्पताल ले गए। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि मामले में जांच के निर्देश है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed