{"_id":"68a61aa1f508dcffe8032f99","slug":"case-of-assault-not-robbery-fir-lodged-against-four-badaun-news-c-123-1-bdn1011-145440-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लूट नहीं मारपीट का निकला मामला, चार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लूट नहीं मारपीट का निकला मामला, चार पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर मंगलवार दोपहर हुई लूटपाट का मामला महज पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का निकला है। पुलिस ने चार अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला शहबाजपुर निवासी दुर्गेश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि ताऊ वेदराम मंगलवार दोपहर अपने ट्रैक्टर का कल्टीवेटर खरीदने मुजरिया जा रहे थे। तभी दिल्ली-मेरठ हाईवे पर डीपी डिग्री कॉलेज के पास एक महिला समेत चार लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट की गई।
मारपीट में ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर क्षेत्र के गांव समदा निवासी प्रीति, विजेंद्र, रामकिशोर व राजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं, वेदराम ने पुलिस को बताया था कि चारों लोगों ने उनसे 75 हजार रुपये लूट लिए हैं। पुलिस ने जांच की तो मामला पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का निकला।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस की जांच में एक कॉल रिकॉर्डिंग भी मिली है। जिसमें वेदराम ने ही प्रीति को हत्या की धमकी दी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। सहसवान कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया घटना मारपीट की है। लूट नहीं हुई थी।