{"_id":"67b22b16c112db206f093e67","slug":"case-filed-against-six-accused-of-abetting-suicide-badaun-news-c-123-1-bdn1008-134391-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आत्महत्या को उकसाने के छह आरोपियों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आत्महत्या को उकसाने के छह आरोपियों पर मुकदमा
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान के मोहल्ला सैफुल्लागंज में सात फरवरी को हुई वृद्धा की मौत के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में वृद्धा की मौत हार्टअटैक से होना पाई गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
सैफुल्लागंज मोहल्ला निवासी वृद्धा लोमेश शर्मा पत्नी उमेश चंद्र शर्मा सात फरवरी की सुबह मंदिर परिसर में बने एक कमरे में बिस्तर पर मृत मिली थीं। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पुलिस को डेढ़ पन्नों का सुसाइड नोट मिला था। परिजनों ने सुसाइड नोट वृद्धा के द्वारा लिखे जाने का दावा किया था।
इसके बाद वृद्धा का रोते बिलखते एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो और डेढ़ पन्ने के सुसाइड नोट में वृद्धा मोहल्ले के ही छह लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगा रही थी। वह कह रही थी कि इन लोगों की वजह से उनका जीना मुश्किल है। इसकी वजह से वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर रही है। पुलिस ने वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट ने वृद्धा के आरोपों को बेबुनियाद साबित कर दिया था।
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में वृद्धा की मौत हार्टअटैक से होना पाई गई थी। वहीं, अब वृद्धा के पति ने पुलिस को छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इसमें बताया गया है कि मोहल्ले के ही भुवनेश माहेश्वरी पुत्र सीताराम, वैभव माहेश्वरी, शोभित माहेश्वरी, सुधीर माहेश्वरी पुत्र जगमोहन माहेश्वरी, राखी पत्नी सुधीर माहेश्वरी और मुन्नी देवी पत्नी अयोध्या प्रसाद उनके परिवार को आठ साल से प्रताडि़त करते आ रहे हैं। वह चाहते हैं कि उनका परिवार सहसवान छोड़कर चला जाए।
उनका कहना है कि आरोपियों की मंशा उनके निजी मंदिर की संपत्ति पर कब्जा करने की है। आरोपियों ने जनवरी में उनके परिवार के खिलाफ झूठी शिकायत की थी। आरोपी एकराय होकर उनके परिवार के साथ गाली-गलौज करते थे। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी पत्नी लोमेश शर्मा ने सुसाइड नोट लिखकर अपनी जीवन समाप्त कर की।
पुलिस ने वृद्धा के पति की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सहसवान कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी साक्ष्यों को आधार बनाकर जांच की जा रही है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बदलवाने का आरोप
मुकदमे में उमेश चंद्र शर्मा ने इस बात का भी जिक्र किया है कि उन्हें आरोपियों द्वारा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बदलवाने की आशंका है। आरोपी धनवान और रसूखदार हैं। आरोपियों ने डॉक्टरों से मिली भगत करके रिपोर्ट में कुछ गलत लिखवा दिया है। इसकी भी पुलिस जांच करें।