फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FIR Lodged against brother of former minister Abid Raza under SC-ST Act in Budaun

Budaun News: पूर्व मंत्री आबिद रजा के भाई पर एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला

Sat, 03 May 2025 02:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 03 May 2025 02:51 PM IST
सार

पूर्व मंत्री आबिद रजा के भाई आसिफ रजा मारपीट के मामले में फंस गए हैं। उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है।  

विज्ञापन
FIR Lodged against brother of former minister Abid Raza under SC-ST Act in Budaun
आरोपी आसिफ रजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में साथी कर्मचारियों को पीटने के मामले में सपा नेता व पूर्व मंत्री आबिद रजा के भाई आसिफ रजा के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज हो गया है। जिला क्षय रोग कार्यालय में जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) के पद पर आसिफ रजा तैनात हैं। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने भी डीएम और एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


क्षय रोग विभाग में सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर के पद पर तैनात सुदेश सक्सेना और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सर्वेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अप्रैल में उनको पेट्रोल की चार पर्ची मिलती हैं। डीपीसी आसिफ रजा ने उनको दो ही पर्ची दी। इस बात को लेकर क्षय रोग अधिकारी से शिकायत कर दी थी। इस बात से नाराज होकर आसिफ ने उनको कमरे में बंधक बनाकर पीटा और जातिसूचक शब्द कहे। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के साथ ही मारपीट व सरकारी काम में बाधा सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरात में बवाल: दुल्हन के पड़ोसियों ने दूल्हे और बरातियों को पीटा, इस बात को लेकर हुआ था विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डीपीसी आतिफ रजा ने डीएम व एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि शासन के निर्देश पर टीबी रोगियों का विवरण निक्षय पोर्टल पर अपलोड करना होता है। उसके भुगतान को लेकर सर्वेश और सुदेश को बुलाकर रिकॉर्ड मांगा तो दोनों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सरकारी रजिस्टर फाड़ दिया था। इसके बाद कुर्सी से शीशा तोड़ दिया। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

विभागीय जांच को टीम गठित
क्षय रोग विभाग में हुई मारपीट के मामले में सीएमओ ने जांच टीम गठित कर दी है। इस टीम में एसीएमओ समेत चार लोग शामिल हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आसिफ रजा पर विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है।

क्षय रोग अधिकारी डॉ. विनेश कुमार ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर मामले की विभागीय जांच को टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed