फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Car collides with trolley loaded with bricks four people injured in Budaun

Budaun News: चालक को आई झपकी, ईंटों से लदी ट्रॉली में घुसी कार, एक ही परिवार के चार सदस्य घायल

Tue, 18 Jun 2024 05:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Jun 2024 05:30 PM IST
सार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में मेरठ हाईवे पर मंगलवार सुबह हादसा हो गया। मनौना धाम से लौट रहे परिवार की कार ईंटों से लदी ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दंपती, उनका बेटा और मां घायल हो गए। 

विज्ञापन
Car collides with trolley loaded with bricks four people injured in Budaun
ट्रॉली में घुसी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं-मेरठ हाईवे पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ईंट लदी ट्रॉली से टकरा गई, जिससे कार में सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


सहसवान कस्बे के मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी परितोष मंगलवार सुबह अपने परिवार के साथ मनौना धाम से दर्शन करके घर लौट रहे थे। उस दौरान परितोष (35) ही कार चला रहे थे। कार में उनकी पत्नी, दो साल का बेटा और मां मीरा माहेश्वरी (52) बैठी थीं। 
विज्ञापन


सड़क किनारे खड़ी थी ट्रॉली 
बताते हैं कि उनकी कार मुजरिया थाना क्षेत्र में कौल्हाई के नजदीक पहुंची थी। कौल्हाई में सड़क किनारे ईंटों से लदी एक ट्रॉली खड़ी थी। परितोष को अचानक झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर ट्रॉली से टकरा गई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में बैठे सभी लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे को देखकर कई लोग दौड़कर आ गए। उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed