{"_id":"67ace74c385c0eda6504faf9","slug":"car-climbed-the-divider-and-collided-with-the-truck-one-dead-three-injured-badaun-news-c-123-1-bdn1008-134215-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डिवाइडर पर चढ़कर ट्रक से भिड़ी कार, एक की मौत, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डिवाइडर पर चढ़कर ट्रक से भिड़ी कार, एक की मौत, तीन जख्मी
विज्ञापन
जरीफनगर के जतुकी मोड़ पर हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक। संवाद
दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर जतकी मोड़ के पास बुधवार दोपहर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर पर चढ़कर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़़ गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए दहगवां सीएचसी भेजा। यहां गंभीर हालत देख सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसा जरीफनगर क्षेत्र के जतकी मोड़ के समीप हुआ। बदायूं निवासी सुरजीत पुत्र दफेदार और तन्नू पुत्री संजय कार से घर लौट रहे थे। वहीं, जतकी निवासी जान मोहम्मद पुत्र नूर खां और बागवाला निवासी शाहनवाज पुत्र नंहू एक ही साइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी बीच मोड़ पर अचानक कार के सामने साइकिल सवार आ गए। उन्हें बचाने के लिए सुरजीत ने इमरजेंसी ब्रेक लिए।
इससे कार अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर पर चढ़कर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार सवार सुरजीज, तन्नू और साइकिल सवार शाहनवाज और जान मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे होने के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से दहगवां सीएचसी भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां तन्नू पुत्री संजय निवासी टिकटगंज, बदायूं की मौत हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार व ट्रक को कब्जे में ले लिया है।