फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Canter hits tractor-trolley 18-year-old youth killed in Budaun

Budaun News: कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 18 साल के युवक की मौत, एक अन्य घायल

Sat, 04 Jul 2026 08:28 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 04 Jul 2026 08:28 AM IST
सार

बदायूं के बिल्सी क्षेत्र में मुजरिया-सहसवान मार्ग पर शनिवार सुबह हादसा हो गया। तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से ईंटों से भरी ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार युवक की मौत हो गई। कैंटर चालक घायल हुआ है। 

विज्ञापन
Canter hits tractor-trolley 18-year-old youth killed in Budaun
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में मुजरिया-सहसवान मार्ग पर स्थित मुजरिया चौराहे के पास शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि कैंटर चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नैथुआ निवासी जितेंद्र कुमार (18) शनिवार सुबह मजदूरी पर जाने के लिए ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली में लदी ईंटें सड़क पर बिखर गईं और जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कैंटर चालक ललित भी घायल हुआ है।
विज्ञापन


मृतक के परिवार में मचा कोहराम 
सूचना मिलने पर मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को बिल्सी के सरकारी अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि ललित का उपचार जारी है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed