फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cafe operator arrested for opening career bank accounts of 180 villagers

Budaun News: 180 ग्रामीणों के कैरियर बैंक खाते खोलने वाला कैफे संचालक गिरफ्तार

Thu, 10 Jul 2025 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Cafe operator arrested for opening career bank accounts of 180 villagers
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव पलिया पुख्ता में 180 ग्रामीणों के फर्जी तरीके से बैंक खाते खोलने वाले आरोपी कैफे संचालक को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया हैं। पूछताछ में उसने गांव के दो युवकों के नाम बताए हैं। उनके ही इशारे पर वह खाते खोल रहा था। इसके एवज में वह कैफे संचालक को 1500 रुपये प्रति खाता दे रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों की कर रही है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना प्रभारी विनोद कुमार वर्धन ने बताया उझानी क्षेत्र के गांव पलिया पुख्ता में ग्रामीणों ने मार्च में एसएसपी से शिकायत की थी। बताया था कि उनके गांव के ही कैफे संचालक रामगोपाल ने फर्जी तरीके 180 ग्रामीणों के बैंक खाते खोल दिए है। इन खातों में लाखों रुपये का लेनदेन हो रहा हैं। उस समय गांव के तीन लोगों के पास दिल्ली व झारखंड पुलिस का नोटिस भी आया था। एसएसपी ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। साइबर क्राइम थाने में रामगोपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने बरेली रोड पर जैन ढाबा के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रामगोपाल ने बताया कि दिसंबर 2024 में वह गांव के ही अंकित तोमर व सौरभ तोमर के संपर्क में आया था। दोनों युवकों ने उसे बताया कि वह किसी एक ग्रामीण का फर्जी तरीके से बैंक खोलकर देगा तो उसे 1500 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने सबसे पहले गांव के रोहित के नाम से बैंक में मर्चेंट खाता खोला। इसके बाद उसने अंकित व सौरभ के साथ मिलकर गांव के लोगों के बैंक खाते खोले। इसके लिए उसने लोगों से गैस सिलेंडर, सब्सिडी दिलवाने, पीएम खाद योजना के नाम पर आधार कार्ड की छायाप्रति ली। पुलिस का दावा है कि इस आधार पर उसने करीब 30 बैंकों में खाते खोले। इन खातों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों के लोगों से हुई ठगी का रुपये ट्रांसफर किए गए। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया हैं। वहीं अंकित व सौरभ की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed