फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Businessman's car collides with outpost in-charge's car; businessman injured.

Budaun News: चौकी इंचार्ज की कार से भिड़ी व्यापारी की कार, व्यापारी घायल

Mon, 06 Jul 2026 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Businessman's car collides with outpost in-charge's car; businessman injured.
इस्लामनगर। बिसौली रोड स्थित चिचेटा चौराहे पर रविवार दोपहर चौकी इंचार्ज रुदायन की सरकारी कार और एक शीशा व्यापारी की कार आपस में भिड़ गईं। हादसे में शीशा व्यापारी घायल हो गया। निजी अस्पताल में इलाज के बाद व्यापारी को छुट्टी दे दी गई। वहीं इस मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी शीशा व्यापारी रिजवान रविवार अपराह्न करीब दो बजे शीशे का ऑर्डर लेकर करनपुर जा रहे थे। चिचेटा चौराहे के पास उनकी कार सामने से आ रहे चौकी इंचार्ज रुदायन की कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि रिजवान के हाथ में चोट लग गई। उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

घायल व्यापारी का आरोप है कि वह अपनी लेन में चल रहे थे, लेकिन सामने से आई चौकी इंचार्ज की कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। उनका कहना है कि हादसे के बाद पुलिस पहले उन्हें ही दोषी ठहराने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने के बाद पुलिस का रवैया बदला और चौकी इंचार्ज उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के कुछ देर बाद ही पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवा पास के एक कोल्ड स्टोर परिसर में खड़ा करा दिया। सूचना मिलने पर घायल व्यापारी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पहले व्यापारी का सामान सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। बाद में उन्हें अपने साथ शिकारपुर ले गए। घटना के संबंध में अभी किसी पक्ष की ओर से पुलिस में लिखित शिकायत या मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।


मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों की आपसी सहमति बनने के बाद में मामला खत्म हो गया। शीशा व्यापारी भी इलाज कराके लौट गए हैं। - आलोक सिद्धू, सिद्दू, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed