फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bus stand vacated, roadways buses operated from workshop

Budaun News: बस स्टैंड कराए खाली, वर्कशॉप से रोडवेज बसों का संचालन

Mon, 08 May 2023 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 08 May 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bus stand vacated, roadways buses operated from workshop
07बीडीएन46-रोडवेज बस अड्डे पर खड़े यात्री। संवाद
बदायूं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान शहर में हजारों यात्रियों को परेशान होना पड़ा। उन्हें रोडवेज बस स्टैंड से दो किलोमीटर दूर वर्कशॉप तक पैदल दौड़ लगानी पड़ी। यात्रियों की सुविधा के लिए पहले से कोई सूचना जारी नहीं की गई। केवल एक दिन पहले देर रात बताया गया। इससे शहर में रविवार सुबह से लेकर दोपहर बाद तक यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल रोड, वन विभाग रोड, जेल के पीछे वाला रोड और रोडवेज बस स्टैंड से लेकर पुलिस लाइन चौराहे तक का मार्ग सील था। रोडवेज और प्राइवेट बस स्टैंड बंद करा दिए गए। रोडवेज बसों का संचालन दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक वर्कशॉप से कराया गया। इसकी पहले से सूचना जारी नहीं की गई थी। देर रात इसके बारे में बताया गया। इससे जिले के अधिकतर लोगों को इसकी जानकारी नहीं हुई। रविवार सुबह से लेकर दोपहर बाद तक हजारों यात्री परेशान रहे। वह शहर के अलग-अलग इलाकों से पैदल चलकर बस स्टैंड पहुंचे। जब यहां पता चला कि यहां कोई बसें ही नहीं हैं। तब उन्हें दो किमी दूर वर्कशॉप तक दौड़ लगानी पड़ी। उन्हें वर्कशॉप तक कोई ई-रिक्शा या टेंपो तक नहीं मिला। पुलिस ने किसी वाहन को रोडवेज बस स्टैंड के आसपास तक जाने नहीं दिया।
विज्ञापन

हमें नहीं पता था कि रोडवेज स्टैंड पर बस नहीं मिलेगी। हम तो काफी दूर से पैदल चलकर यहां आए हैं। यहां आकर पता चला कि बस नहीं है। बस वर्कशॉप में जाकर मिलेगी। हमें बरेली जाना है। अब वर्कशॉप या दातागंज तिराहे पर जा रहे हैं। - वसीम
विज्ञापन
विज्ञापन

- आज तो पूरा बस स्टैंड खाली पड़ा है। हमें दिल्ली जाना है। हमारा एक और साथी यहां आ रहा है। अगर हमें पता होता कि आज यहां बस स्टैंड बंद रहेगा तो हम यहां नहीं आते। सीधे बाहर से ही वर्कशॉप चले जाते। - प्रेम,
- हमें कासगंज जाना था। जब यहां देखा कि कोई बस नहीं है तो हमने दो पुलिस कर्मियों से पूछा कि बस कहां से मिलेगी। तो उन्होंने बताया कि वर्कशॉप चले जाओ। अब वहां बस मिल जाएगी तो कासगंज चले जाएंगे। - बलवीर

- हम जौनपुर से यहां आएं हैं। हमें अपनी बेटी के घर भुंडी गांव जाना है। कुछ लोगों ने बताया कि ओवरब्रिज से आगे चले जाओ तभी कोई सवारी मिलेगी। अब इतना वजन लेकर पैदल जाना ही मुश्किल है। - प्यारेलाल

07बीडीएन46-रोडवेज बस अड्डे पर खड़े यात्री। संवाद

07बीडीएन46-रोडवेज बस अड्डे पर खड़े यात्री। संवाद

07बीडीएन46-रोडवेज बस अड्डे पर खड़े यात्री। संवाद

07बीडीएन46-रोडवेज बस अड्डे पर खड़े यात्री। संवाद

07बीडीएन46-रोडवेज बस अड्डे पर खड़े यात्री। संवाद

07बीडीएन46-रोडवेज बस अड्डे पर खड़े यात्री। संवाद

07बीडीएन46-रोडवेज बस अड्डे पर खड़े यात्री। संवाद

07बीडीएन46-रोडवेज बस अड्डे पर खड़े यात्री। संवाद

07बीडीएन46-रोडवेज बस अड्डे पर खड़े यात्री। संवाद

07बीडीएन46-रोडवेज बस अड्डे पर खड़े यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed