{"_id":"56f949d44f1c1b360af00138","slug":"bullion-traders-put-the-jam-on-the-plaza-nawada","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारियों ने नवादा चौक पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारियों ने नवादा चौक पर लगाया जाम
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेंट्रल एक्साइज के विरोध में लगातार जारी विरोध प्रदर्शन
जाम में फंसे वाहन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
सेंट्रल एक्साइज कानून लगाए जाने और दो लाख रुपये से अधिक की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में सराफा व्यापारियों ने सोमवार को करीब 11 बजे नवादा चौक पर जाम लगा दिया। हाथों में बैनर एवं स्लोगन लिखी तख्तियों को लिए सराफा व्यापारियों ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। साथ ही इस काले कानून को हटाए जाने की मांग करते हुए जाम लगाए रहे। मौके पर पहुंचे सराफा व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन दिया। इसके बाद ही जाम खोला जा सका।
केंद्रीय संगठन के निर्देशन में धरना प्रदर्शन कर रहे सराफा व्यापारियों ने नवादा चौकी पर जाम लगा दिया। इससे बरेली-मथुरा और मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। इसमें बसों के ट्रैक्टर बस और अन्य कई वाहन फंस गए। इस मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट एके श्रीवास्तव और सीओ उझानी जगदीश चंद्र पाटनी ने जाम खोलने के लिए कहा। इस पर सराफा व्यापारियों ने उनका विरोध प्रदर्शन और मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाने की बात कही, जिस पर सिटी मजिस्टे्रट ने इस बाबत उन लोगों को आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुलवाया गया। सराफा व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए सेंट्रल एक्साइज कानून हटाए जाने की मांग की है। चक्का जाम के दौरान सूर्यप्रकाश वैश्य, अरविंद वैश्य, शरद रस्तोगी समेत म्याऊं, उझानी, सहसवान, वजीरगंज, बिल्सी, बिसौली, बिनावर आदि कस्बों के सराफा व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन