फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bullies beat up two students due to enmity, complaint given to police

Budaun News: दबंगों ने रंजिशन दो छात्रों को पीटा, पुलिस को दी तहरीर

Wed, 13 Nov 2024 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bullies beat up two students due to enmity, complaint given to police
बिल्सी थाना पुलिस को तहरीर देने के लिए जाते पीड़ित छात्र। संवाद
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव सतेती स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले दो छात्रों को रंजिशन गांव के कुछ दबंग लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद पीड़ित छात्रों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र श्रीनिवास ने थाना पुलिस दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनका पुत्र आयुष और भतीजा निखिल गांव के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। गांव के कुछ दबंग लोग आए दिन उन्हें किसी न किसी बात को लेकर छेड़ते रहते हैं। जब इसका विरोध किया तो बुधवार को उक्त दबंगों ने दोनों छात्रों की पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाना पुलिस से प्रकरण की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed