फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bulldozer used to demolish illegal construction at the Holika Dahan site in Ikri village.

Budaun News: ग्राम इकरी में होलिका दहन स्थल पर बने अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Sun, 07 Jun 2026 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer used to demolish illegal construction at the Holika Dahan site in Ikri village.
इकरी गांव में होली स्थल पर बने मकान पर अवैध मकान ढहाता बुलडोजर। संवाद - फोटो : लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा में शामिल केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल,महापौर कामिनी राठौर व अन्य। संवाद
जगत। ग्राम इकरी में होलिका दहन स्थल की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया। ग्रामीण इस संंबंध में लंबे समय से शिकायतें करते आ रहे थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में होलिका दहन के लिए निर्धारित सार्वजनिक स्थल पर अवैध रूप से मकान का निर्माण कर लिया गया था। इसके चलते प्रत्येक वर्ष होलिका दहन को लेकर ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार शिकायत के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तब मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम गांव पहुंची और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया। आरोप था कि यह निर्माण ग्राम प्रधान के भाई तन्ना अंसारी का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान गांव में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed