फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bulldozer ran on illegal house in budaun

Budaun News: प्रधान के भाई के मकान पर चला बुलडोजर, होलिका दहन स्थल पर कराया था अवैध निर्माण

Sun, 07 Jun 2026 04:36 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 07 Jun 2026 04:36 PM IST
सार

अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम इकरी में होलिका दहन स्थल पर बने अवैध निर्माण को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही शिकायतों के बाद हुई।

विज्ञापन
Bulldozer ran on illegal house in budaun
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के गांव इकरी में होली दहन स्थल की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इस संबंध में शिकायतें की जा रही थीं, जिसके बाद जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया।

विज्ञापन




ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में होली दहन के लिए निर्धारित सार्वजनिक स्थल पर अवैध रूप से मकान का निर्माण कर लिया गया था। इसके चलते प्रत्येक वर्ष होलिका दहन को लेकर ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तब मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा।
विज्ञापन


प्रधान के भाई ने बनवाया था मकान 
जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम गांव पहुंची और बुलडोजर चलाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया। बताया जाता है कि यह निर्माण ग्राम प्रधान के भाई तन्ना अंसारी का था। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान गांव में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और होली दहन स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने पर संतोष व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed