{"_id":"6a1ddb98ad85adb0fe05f79a","slug":"buffalo-robber-shot-in-leg-injured-in-police-encounter-badaun-news-c-123-1-bdn1036-165271-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस मुठभेड़ में भैंस लुटेरे के पैर में लगी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस मुठभेड़ में भैंस लुटेरे के पैर में लगी गोली, घायल
Tue, 02 Jun 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस ने सोमवार रात बिनावर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान एक शातिर भैंस लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया।
सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय के अनुसार, देर रात संदिग्ध बदमाशों की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जावेद निवासी नदरई, जनपद कासगंज बताया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भैंस लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया है।
मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।