फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun PAC jawan s bag stolen from Kachla railway station allegations of beating and interrogating

Budaun: कछला रेलवे स्टेशन से पीएसी जवान का बैग चोरी, सौ कारतूस होने की चर्चा, मारपीट कर पूछताछ करने का आरोप

Wed, 27 Jul 2022 10:19 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 27 Jul 2022 10:19 PM IST
सार

दुकानदारों के मुताबिक तीन दिन पहले पीएसी के जवान रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। तभी उनका एक बैग चोरी हो गया। बैग चोरी होने के समय पीएसी के जवानों को पता नहीं चला लेकिन बाद में जब उन्होंने बैग गायब देखा तो उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन
Budaun PAC jawan s bag stolen from Kachla railway station allegations of beating and interrogating
कछला घाट पर जवानों का बैग चोरी - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

कछला रेलवे स्टेशन पर तैनात पीएसी के जवानों का एक बैग चोरी हो गया। चर्चा है कि उसमें सौ कारतूस थे। पीएसी के जवानों ने पुलिस को सूचना तो नहीं दी लेकिन बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद ही आसपास के पांच दुकानदारों को राधेलाल इंटर कॉलेज में बने कैंप कार्यालय ले जाकर पूछताछ की। दुकानदारों ने जवानों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सावन में कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कछला रेलवे स्टेशन पर 43 वीं वाहिनी एटा की एक प्लाटून पीएसी को लगाया गया है। पीएसी के जवानों का कैंप कार्यालय राधेलाल इंटर कॉलेज में है। वे ड्यूटी करके इंटर कॉलेज में जाकर विश्राम करते हैं। दुकानदारों के मुताबिक तीन दिन पहले पीएसी के जवान रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। तभी उनका एक बैग चोरी हो गया। बैग चोरी होने के समय पीएसी के जवानों को पता नहीं चला लेकिन बाद में जब उन्होंने बैग गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। जवानों ने आसपास के दुकानदारों पर बैग चोरी करने की आशंका जताई। इसके बाद उन्होंने एक-एक करके दुकानदारों को कैंप कार्यालय ले जाकर खुद ही पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


दुकानदारों का आरोप है कि पीएसी के जवानों ने उनसे पूछताछ करने के लिए केवल मारपीट ही नहीं की बल्कि एक बाल्टी में पानी भरकर उसमें उनका सिर डुबोया गया। इससे उन्हें सांस लेना तक दूभर हो गया। जवान उनसे बैग के बारे में पूछ रहे थे। उसमें सौ कारतूस रखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दुकानदार पप्पू का कहना है कि जिस समय उनका बैग चोरी हुआ, उस दौरान वह हरिद्वार से आया था। वह रेलवे स्टेशन की ओर भी नहीं गया था। इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की गई। उसकी उंगली मरोड़ दी गई, जिससे उसका पूरा हाथ सूज गया। पप्पू ने बताया उसके अलावा नन्हे, अनिल, फूल सिंह आदि से भी इसी तरह पूछताछ की गई है। अनिल ने भी आरोप लगाया है कि उससे पानी में सिर डुबोकर पूछताछ की गई। फिलहाल पीएसी के जवानों का बैग नहीं मिला है। जवान उसे तलाश कर रहे हैं।

अधिकारियों से मामला छिपा गए जवान

कछला रेलवे स्टेशन पर प्रसाद आदि बेचने वाले दुकानदारों के साथ जिन जवानों ने मारपीट की है, उन जवानों ने अपने अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं दी है। हालांकि बताया जा रहा है कि इसकी सूचना अधिकारियों तक पहुंच गई है। इससे तमाम अधिकारी आकर मामले की गोपनीय रूप से छानबीन भी कर चुके हैं लेकिन अभी तक यह मामला उजागर नहीं किया है। फिलहाल पीएसी के जवान मामले को छिपाने में लगे हैं।

कछला रेलवे स्टेशन पर तैनात पीएसी ने कोतवाली पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। हमने इस संबंध में इंस्पेक्टर उझानी से भी बात की। उन्होंने भी कोई सूचना मिलने से इन्कार किया है। कछला पर तैनात पीएसी, जीआरपी की ओर से लगाई गई है।
- शक्ति सिंह, सीओ उझानी

बैग चोरी के संबंध में हमें कोई जानकरी नहीं है। कछला रेलवे स्टेशन पर 43 वीं वाहिनी एटा पीएसी तैनात है। हमारी रोजाना प्लाटून कमांडर से बात हो रही है। उन्होंने कोई ऐसी बात नहीं बताई है।
- संजय कुमार सिंह, एसओ जीआरपी

हमारा कैंप कार्यालय राधेलाल इंटर कॉलेज में है। मेरा कमरा कुछ दूर है और जवानों का कमरा दूसरी ओर है। वहीं पर मैस है। हमारे सभी अधिकारियों ने आकर कारतूस चेक किए हैं। हमारा कोई कारतूस चोरी नहीं हुआ है। अगर किसी जवान ने दुकानदारों से पूछताछ की है तो मैं इसका पता लगाता हूं।
- हरवेंद्र सिंह, प्लाटून कमांडर, 43 वीं वाहिनी एटा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed