{"_id":"6236bcbfa2b06f2fe1479a23","slug":"budaun-divyang-passenger-crushed-by-his-wheel-as-soon-as-he-got-down-from-the-bus-in-the-depot-premises-died-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: डिपो परिसर में बस से उतरते ही उसी के पहिए से कुचला दिव्यांग यात्री, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: डिपो परिसर में बस से उतरते ही उसी के पहिए से कुचला दिव्यांग यात्री, मौके पर मौत
Sun, 20 Mar 2022 11:04 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:04 AM IST
सार
शिशुपाल होली मनाने संभल जिला में अपनी ससुराल गए थे। वहां से शनिवार देर रात बस से बदायूं लौट आए लेकिन बस बैक होने के दौरान वे गाड़ी के पहिये के नीचे आ गए और उनकी मौत हो गई। उनके परिजनों ने ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बस से कुचलकर मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शहर के गन्ना दफ्तर के पीछे रहने वाले मंडी के पल्लेदार शिशुपाल शनिवार देर रात बस से उतरने के बाद उसके पहिये के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने ड्राइवर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शिशुपाल उर्फ कल्लू (35) होली पर संभल जिला में अपनी ससुराल गए थे। वहां से शनिवार देर रात बस से बदायूं लौट आए। बस स्टैंड पर बस से वे उतर गए, जिसके बाद ड्राइवर ने बस खड़ी करने के लिए बैक की तो शिशुपाल गाड़ी के पहिये के नीचे आ गए। पहिये से कुचलकर शिशुपाल की मौके पर ही मौत हो गई। कल्लू पैर से दिव्यांग भी थे। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव की शिनाख्त कर तड़के लगभग तीन बजे उनके परिजनों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बस चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन