फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   budaun district corona free

अंतिम तीन संक्रमित भी स्वस्थ्य, जिला एक बार फिर कोरोना मुक्त

Sun, 06 Mar 2022 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
budaun district corona free
बदायूं। अंतिम तीन संक्रमितों के स्वस्थ होने के साथ ही जिला एक बार फिर से कोरोना मुक्त हो गया है। शुक्रवार को जिले में तीन रोगी स्वस्थ हुए हैं। पिछले कई दिन से नया कोई संक्रमित नहीं मिला है। जिले में कुल 18 हजार से ज्यादा लोग करोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं अब तक 101 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान जा चुकी है। जान गंवाने वालों में शिक्षकों से लेकर एसडीएम तक शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बृहस्पतिवार को जिले में अलग-अलग स्थानों से 1186 लोगों के सैंपल लिए थे। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आ गई है। किसी को भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। पिछले तीन दिन से कोई नया रोगी भी नहीं मिला है। स्वस्थ होने वाले संक्रमितों की संख्या ज्यादा रही। शुक्रवार को तीन अंतिम संक्रमित भी स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

अप्रैल 2020 में कोरोना संक्रमण की शुरूआत छह अप्रैल 2020 को सहसवान की मस्जिदों में तब्लीगी जमात के लोगों के मिलने के रूप में हुई थी। इनमें छह लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे। तब से फरवरी 2022 तक जिले में 18012 लोगों को संक्रमण जद में ले चुका है। इस वर्ष दिसंबर के दूसरे सप्ताह से संक्रमण की रफ्तार बढ़ी थी। जनवरी के दूसरे सप्ताह तक जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या एक हजार के पार पहुंच गई थी। दूसरी लहर के दौरान 11 मई 2021 को जिला कोरोना मुक्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी के अंतिम सप्ताह से स्वस्थ होने वाले रोगियों की संख्या बढ़ने और नए संक्रमितों की संख्या कम होने से ही जिला कोरोना मुक्ति की डगर पर बढ़ने लगा था। पिछले कई दिन से नए रोगी न मिलने और स्वस्थ होने वाले रोगियों की संख्या में इजाफा होने के चलते शुक्रवार को जिले में कोरोना का एक भी संक्रमित नहीं मिला है। हालांकि, शुक्रवार को जिन लोगों के सैंपल लिए गए हैं उनमें एक संदिग्ध पाया गया है। इसमें संक्रमण जैसे लक्षण बताए जा रहे हैं।
दूसरा टीका लगवाने वालों का आंकड़ा बढ़ा
- जिले में शत प्रतिशत लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। दूसरे टीके के मामले में भी जिले में प्रगति हो रही है। पिछले सप्ताह तक जिले में 78 प्रतिशत लोगों ने दूसरा टीका लगवाया था। शुक्रवार को यह आंकड़ा बढ़कर 81 प्रतिशत के पार हो गया है। डॉक्टरों का कहना है कि टीकाकरण कवच मजबूत होने के चलते ही कोरोना की तीसरी लहर में ज्यादा असर नहीं दिखाया। संक्रमित होने वाले लोग जल्द स्वस्थ हुए, किसी की जान भी नहीं गई।
दूसरी लहर में सबसे ज्यादा नुकसान, जून में चौथी लहर की संभावना
- कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप मार्च 2021 में शुरू हुआ था। जिले में दूसरी लहर के दौरान सबसे ज्यादा लोगों की जान गई। ऑक्सीजन की कमी के कारण भी समस्या पैदा हुई थी। इसके चलते रुदायन, घटपुरी सीएचसी पर 30-30 बेड के कोविड अस्पताल भी बनाए गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, रुदायन और घटपुरी के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट भी लगाए गए। तीसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की जरूरत ही नहीं पड़ी। डॉक्टरों का कहना है कि तीसरी लहर के बाद अब जून में चौथी लहर की संभावना बनी हुई है।

जिला कोरोना संक्रमण मुक्त हो गया है, लेकिन अब भी सावधानी बरतने की जरूरत है। जून में फिर से संक्रमण का खतरा है। टीकाकरण के मामले में जिले में अच्छी प्रगति हो रही है। व्यवस्थाएं पूरी तरह से दुरुस्त हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। -डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed