{"_id":"625c171039deb444a73329cc","slug":"bsf-badaun-news-bly481753416","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक सम्मान के साथ बीएसएफ जवान की अंत्येष्टि, बेटे को सौंपा ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक सम्मान के साथ बीएसएफ जवान की अंत्येष्टि, बेटे को सौंपा ध्वज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। बीएसएफ जवान पवन सक्सेना का रविवार तड़के यहां शव पहुंचने पर कस्बावासियों के साथ नाते-रिश्तेदार उमड़ पड़े। बीएसएफ के जवानों की टुकड़ी ने पहले घर, फिर कछला गंगाघाट पर अंतिम संस्कार से पहले उन्हें सलामी दी। शव को मुखाग्नि देने के बाद नायक नौबतराम ने ध्वज उनके बेटे को सौंप दिया। त्रिपुरा के अगरतला में पवन का हार्ट अटैक से निधन हो गया था।
किलाखेड़ा मोहल्ला निवासी पवन सक्सेना बीएसएफ की अगरतला यूनिट में तैनात थे। वह पिछले कुछ महीनों से भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर ड्यूटी कर रहे थे, जहां हार्टअटैक से उनका निधन हो गया। अगरतला से दिल्ली और फिर यहां उनका शव लाया गया। नायक नौबतराम और दिल्ली में बीएसएफ की 25वीं बटालियन के सब इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह, राजेश कुमार, बलवीर सिंह, जीबी रेड्डी, गुलाब सिंह, बूटा सिंह, टीएल रेड्डी और धर्म सिंह ने शव परिजन को सौंपने के बाद घर पर ही उन्हें सैल्यूट किया। शव देख बुजुर्ग मां ऊषा देवी, बहन पूजा और बेटी के साथ पत्नी साधना फफक पड़ीं। शवयात्रा कछला गंगाघाट पर पहुंची। बेटे प्रखर ने चिता को मुखाग्नि दी। बीएसएफ के जवानों ने प्रखर को तिरंगा झंडा सौंपा तो उसने माथे से लगा लिया।
-
पत्नी समेत परिजन की आंखों-आंखों में गुजर गई रात
जवान पवन सक्सेना का शव सरकारी वाहन से लेकर बीएसएफ की टुकड़ी दिल्ली से शनिवार शाम करीब पांच बजे निकली। जबकि दिल्ली ताक शव हवाई जहाज से लाया गया। रविवार सुबह सुबह करीब पांच बजे शव यहां पहुंचा।