फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BSA sought clarification from school staff

Budaun News: बीएसए ने स्कूल स्टाफ से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 12 Sep 2023 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
BSA sought clarification from school staff
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, वजीरगंज। संवाद
- कस्तूरबा स्कूल से दो छात्राओं के बाहर जाने का मामला
विज्ञापन

- एसडीएम ने कहा-जांच रिपोर्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
वजीरगंज (बदायूं)। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से दो छात्राओं के बाहर जाने के मामले में प्रथम दृष्टया स्टाफ की लापरवाही सामने आई है। बीएसए स्वाति भारती मामले की जांच कर रहीं हैं, उन्होंने स्कूल स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा है। फिलहाल अभी किसी पर कार्रवाई नहीं हुई है।
शनिवार रात स्कूल से दो छात्राएं बाहर चली गईं थीं। बताया जाता है कि रात करीब तीन बजे स्कूल का चपरासी बंदर भगाने के लिए उठा तो उसने कार्यालय का ताला खोला। उसने बंदर भगाकर पानी भरने को मोटर चालू कर दी और फिर चारपाई पर जाकर लेट गया। इसी दौरान दोनों छात्राएं बैग में कपड़े रखकर छिपते-छिपाते हुए स्कूल की बाउंड्री कूदकर बाहर निकल गईं लेकिन वह गलती से बगरैन रोड पर जाने की बजाए बिल्सी रोड पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

उसी समय गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों ने उन्हें देख लिया और उन्हें थाने ले गए। स्कूल को इस आशय की सूचना दी। सुबह जब दोनों छात्राओं के परिवार वाले, एसडीएम बिसौली कल्पना जायसवाल और बीएसए स्वाति भारती मौके पर पहुंची तो छात्राओं ने बताया था कि उनका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था। वह अपने घर जाना चाहती थीं, इसलिए रात में मौका देखकर बाहर निकल गईं। फिलहाल इस मामले की जांच कर रहीं बीएसए ने स्कूल स्टॉफ से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बीएसए मामले की जांच कर रहीं हैं। अभी उन्होंने कोई रिपोर्ट नहीं दी है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। छात्राओं का कहना है कि पढ़ाई में मन नहीं लगने के कारण वे स्कूल से बाहर गईं।
- कल्पना जायसवाल, एसडीएम बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed