फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brutal murder of a married woman in Sahaswan area of Badaun police engaged in investigation

विवाहिता की नृशंस हत्या: मायके वालों ने कपड़ों से बेटी के शव को पहचाना, कंकाल छोड़कर कुछ भी न था बचा

Thu, 28 Jul 2022 10:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 28 Jul 2022 10:41 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजपुर निवासी आस मोहम्मद के मुताबिक उन्होंने करीब 15 महीने पहले अपनी बेटी संजुम का निकाह नजदीकी गांव शाहपुर ताहरखेड़ा निवासी शायर अली के साथ किया था। आरोप है कि शायर अली संजुम के साथ मारपीट करता था। इससे वह मायके चली आई थी, करीब दस दिन वह उसे मायके से घर ले गया था। गुरुवार को एक कंकाल के रूप में उसका शव मिला है। 

विज्ञापन
Brutal murder of a married woman in Sahaswan area of Badaun police engaged in investigation
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं की सहसवान कोतवाली क्षेत्र में 20 वर्षीय विवाहिता संजुम की हत्याकर उसका शव चमरपुरा और बाजपुर के बीच खेत में फेंक दिया गया। गुरुवार शाम को पुलिस ने उसका कंकाल बरामद किया है। परिवार वालों ने संजुम की पहचान उसके कपड़ों और चप्पल से की है। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजपुर निवासी आस मोहम्मद के मुताबिक उन्होंने करीब 15 महीने पहले अपनी बेटी संजुम का निकाह नजदीकी गांव शाहपुर ताहरखेड़ा निवासी शायर अली के साथ किया था। आरोप है कि शायर अली संजुम के साथ मारपीट करता था। इससे संजुम कई बार ससुराल छोड़कर मायके आ गई, लेकिन हर बार रिश्तेदारों ने समझौता कराकर उसे ससुराल भेज दिया। करीब दस दिन पहले शायर उसे मायके से बुलाकर अपने घर ले गया था।

विज्ञापन

उसने कहा था कि वह दिल्ली जाकर रहेगा। तब से शायर अली मायके वालों की संजुम से बात नहीं करा रहा था। चार पांच दिन पहले उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। इससे परिवार वालों ने संजुम की खोजबीन शुरू कर दी। उसके घर गए तो शायर की मां ने मायके वालों से गाली-गलौज कर दी। इससे वह लौट आए।

गुरुवार शाम चमरपुरा और बाजपुर के बीच कुछ लोग गुजर रहे थे। तभी उन्होंने गन्ने के खेत में एक कंकाल पड़ा देखा। इसकी सूचना पर सीओ चंद्रपाल सिंह, इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला पहुंच गए। विवाहिता के मायके वाले भी आ गए। उन्होंने कंकाल के नजदीक पड़े मिले कपड़े दुपट्टा और चप्पल से संजुम की पहचान की है। पुलिस ने कंकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आस मोहम्मद ने संजुम के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed