{"_id":"57598d594f1c1b9f659c52ba","slug":"brother-of-former-minister-of-state-farm-pradhan-removed-from-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व राज्यमंत्री के भाई के खेत से प्रधान ने निकाल दी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व राज्यमंत्री के भाई के खेत से प्रधान ने निकाल दी सड़क
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राज्यमंत्री और उनके चचेरे भाई की पास के गांव में जमीन है और उस पर खेती होती है। आरोप है कि प्रधान ने दबंगई दिखाते हुए जहां उनके चचेरे भाई की जमीन में कच्ची सड़क निकलवा दी है। विरोध करने पर प्रधान के समर्थकों ने भाई के साथ मारपीट की। इससे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस तक मामला पहुंचा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
यहां बता दें कि गुलड़िया निवासी पूर्व राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा और उनके चचेरे भाई नरेश कुमार की जमीन पड़ोस के गांव तजपुरा में है। आरोप है कि खाता संख्या 4872 रकवा 0.2660 पर प्रधान प्रदीप शाक्य ने दबंगई के बल पर मिट्टी की सड़क बनवा दी। इसकी सूचना पाकर जब पूर्व राज्यमंत्री के चचेरे भाई मौके पर गए, तो उनसे प्रधान की कहासुनी हो गई। प्रधान के समर्थकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इस संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। मगर, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे गांव में तनाव के हालात बने हुए हैं। आरोप यह भी है कि उनके खिलाफ उल्टा मुकदमा दर्ज किए जाने की धमकी और दी जा रही है।
-----
यह जानकारी मुझे नहीं है कि वहां चकरोड थी या नहीं, कच्ची सड़क थी। उसी पर मिट्टी डलवा दी गई है। मारपीट के आरोप गलत हैं।
- प्रदीप शाक्य, प्रधान
-----
प्रधान ने बिना सहमति और बिना बताए सड़क डलवा दी है, जबकि वहां सरकारी अभिलेखों में कोई चकरोड नहीं है। अधिकारी इस मामले में कार्रवाई करें।
- भूपेंद्र सिंह दद्दा, पूर्व राज्यमंत्री